प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने में जुटी भाजपा प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने में जुटी भाजपा Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
19

प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने में जुटी भाजपा

जोधपुर,राजस्थान में एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कार्यक्रम तय हो गया है। प्रधानमंत्री मोदी पांच अक्टूबर को जोधपुर में आमसभा को संबोधित करेंगे। इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां आरंभ कर दी हैं। मोदी के कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी प्रमुख रूप से जोधपुर एयरपोर्ट विस्तार कार्य,जोधपुर एम्स में करीब 500 करोड़ की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक ट्रोमा सेंटर की आधारशिला रखेंगे। आईआईटी जोधपुर में करीब 1100 करोड़ से अधिक लागत से शैक्षणिक कार्यों का लोकार्पण करेंगे।

यह भी पढ़ें – गहलोत अपना मानसिक संतुलन खो बैठे-शेखावत

प्रधानमंत्री मोदी पांच अक्टूबर को जोधपुर के रावण का चबूतरा मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। सभा में राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह,सह प्रभारी राष्ट्रीय सचिव विजया रहाटकर, केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत,केन्द्रीय राज्य मंत्री कैलाश चौधरी,राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत,नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, उप नेता प्रतिपक्ष डॉ.सतीश पूनिया, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी सहित वर्तमान व पूर्व सांसद,जन प्रतिनिधि भाजपा के प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी,भाजपा नेता भी मौजूद रहेंंगे। सालेचा ने बताया कि प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां आरंभ कर दी है।

यह भी पढ़ें – प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी 5 अक्टूबर को जोधपुर में हजारों करोड़ की देंगे सौगात

एम्स जोधपुर में ट्रोमा सेंटर का शिलान्यास
जोधपुर एम्स में अत्याधुनिक ट्रोमा सेंटर के निर्माण के लिए अलग से करीब 500 करोड़ स्वीकृत है। यह सेंटर पचास बेड का होगा,जहां पर अत्याधुनिक चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध होगी। प्रधानमंत्री मोदी इस कार्य का शिलान्यास करेंगे।

एयरपोर्ट विस्तार कार्य का शिलान्यास
जोधपुर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने लम्बे से समय निरंतर प्रयास किया है। एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग और विस्तार कार्य के लिए करीब 307 करोड़ का बजट स्वीकृत कराया है। जोधपुर एयरपोर्ट पर 49 एकड़ में विस्तार कार्य प्रस्तावित है। प्लेन की पार्किंग के लिए एप्रिन एरिया बनने के बाद 13वे बनेंगे,इन पर 13 फ्लाइट एक साथ खड़ी हो सकेंगी। इसका शिलान्यास भी प्रधानमंत्री मोदी करेंगे।

आईआईटी जोधपुर में शैक्षणिक कार्यां का उद्घाटन
केन्द्रीय मंत्री शेखावत के प्रयासों से ही अखिल भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान जोधपुर में करीब 1155.88 करोड़ का निर्माण किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी इनका उद्घाटन करेंगे।

इन कार्यों का भी करेंगे शुभारंभ
प्रधानमंत्री मोदी जोधपुर दौरे में जैसलमेर से नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। मारवाड़ जंक्शन से कामली घाट के लिए हैरिटेज ट्रेन की सौगात देंगे। रेलवे के दो डबलिंग प्रोजेक्ट का भी उद्धघाटन करेंगे,जिसमें कुचामन से राइकाबाग और कुचामन से डेगाना स्टेशन तक ट्रैक का दोहरीकरण होगा। जैसलमेर से नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन दिल्ली मेल जिसका रुणेचा एक्सप्रेस नाम हो गया था,वह वापस शुरू होगी। ट्रैक के इलेक्ट्रिफिकेशन को डेडिकेट करेंगे।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here