जानें बिना Income Proof कैसे मिल सकता है क्रेडिट कार्ड, करना होगा ये काम – 24×7 Khabre Fatafat

0
9

जैसे-जैसे लोगों की जरूरतें बढ़ती जा रही हैं, वैसे ही क्रेडिट कार्ड (Credit Card) का इस्तेमाल भी बढ़ता जा रहा है। क्रेडिट कार्ड बेचने के लिए बैंक और दूसरे फाइनेंशियल इंस्टिट्यूशन भी क्रेडिट कार्ड्स पर ग्राहकों को तरह-तरह की फैसेलिटी देते हैं।

बैंक, वैसे तो ग्राहकों को आसानी से क्रेडिट कार्ड दे देते हैं, लेकिन इसके लिए इनकम प्रूफ (Income Proof) की जरूरत पड़ती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिना इनकम प्रूफ के भी क्रेडिट कार्ड प्राप्त किया जा सकता है।

बिना इनकम प्रूफ के इस तरह मिल सकता है Credit Card

1. बैंक FD पर भी मिल सकता है क्रेडिट कार्ड

कई बैंक और वित्तीय संस्थान फिक्सड डिपॉजिट यानी FD पर भी क्रेडिट कार्ड जारी करते हैं। इस तरह के कार्ड को सिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड कहते हैं। इस तरह के कार्ड की लिमिट FD में जमा रकम की 75 से 80 प्रतिशत तक हो सकती है।

2. पति या पत्नी की Income बताएं

अगर आप क्रेडिट कार्ड लेना चाहते हैं, लेकिन आपके पास इनकम प्रूफ नहीं है तो पति अपनी पत्नी का या पत्नी अपने पति का इनकम प्रूफ भी लगा सकती है। ऐसा करने से भी क्रेडिट कार्ड आसानी से मिल जाता है।

3. पुराने क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल

अगर आप बिना इनकम प्रूफ के क्रेडिट कार्ड लेना चाहते हैं तो इसके लिए पुराने क्रेडिट कार्ड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर किसी शख्स के पास पहले से कोई क्रेडिट कार्ड है और उसने समय रहते बराबर भुगतान किया है तो क्रेडिट हिस्ट्री के बेस पर भी दूसरा क्रेडिट कार्ड मिल सकता है।

बैंक अकाउंट होना जरूरी

क्रेडिट कार्ड पाने के लिए किसी भी शख्स के पास बैंक अकाउंट होना जरूरी होता है। अगर कोई शख्स क्रेडिट कार्ड के लिए एप्लीकेशन देता है तो उसमें बैंक अकाउंट्स की डिटेल्स देना जरूरी होता है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here