एक नहीं बल्कि दो बार किया खौफनाक स्थिति का सामना’, कास्टिंग काउच पर खुलकर बोलीं ईशा गुप्ता – 24×7 Khabre Fatafat

0
7

कास्टिंग फिल्मी दुनिया का एक ऐसा घिनौना सच है, जिसका शिकार कई अभिनेत्रियां और अभिनेता हो चुके हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में अब तक कास्टिंग काउच से जुड़े कई मामले सामने आ चुके हैं। सिर्फ महिला स्टार ही नहीं, बल्कि अभिनेताओं ने भी अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए बताया है कि, उन्हें भी कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा था।
इतना ही नहीं, कास्टिंग काउच की वजह से कई फिल्मी सितारे कानूनी पचड़े में फंस चुके हैं। वहीं, अब कास्टिंग काउट पर बॉलीवुड की जानी-मानी और बोल्ड अभिनेत्री ईशा गुप्ता ने खुलासा किया है। उनके मुताबिक उन्हें एक नहीं बल्कि दो बार कास्टिंग काउच का सामना किया है।

अभिनेत्री ईशा गुप्ता ने हाल ही में आउटडोर शूटिंग के दौरान अपने साथ हुए भयावह कास्टिंग काउच एक्सपीरियंस के बारे में खुलासा किया। एक ताजा इंटरव्यू में ईशा ने कहा कि उन्हें इस डरावनी स्थिति का सामना एक बार नहीं, बल्कि दो बार करना पड़ा है। एक्ट्रेस ने बताया कि जब उनकी एक फिल्म की शूटिंग आधी पूरी हो गई थी तो एक फिल्ममेकर ने उनसे सेक्सुअल फेवर मांगा था।

ईशा गुप्ता ने इस इंटरव्यू में बताया कि, ‘फिल्म आधी पूरी हो चुकी थी। जब मैंने मना कर दिया तो सह-निर्माता ने निर्माता से कहा कि वह मुझे फिल्म में नहीं देखना चाहते। मैं सेट पर क्या कर रही हूं? इसके बाद कुछ निर्माताओं ने मुझे फिल्मों में लेने से भी इनकार कर दिया। मैंने सुना था कि ये लोग मेरे बारे में कहते थे कि अगर मैं कुछ करूंगी ही नहीं तो मुझे फिल्म में लेने का क्या फायदा?’ अभिनेत्री ने यह भी खुलासा किया कि एक बार आउटडोर शूटिंग के दौरान वह अपने कमरे में किसी के घुसने से डर गई थीं और इसलिए, उन्होंने अपने मेकअप आर्टिस्ट से उसी कमरे में उनके साथ सोने की रिक्वेंस्ट की थी।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here