भारत में क्रूज सेवा अब नई उपलब्धियां हासिल कर रहा : सर्बानंद सोनोवाल – 24×7 Khabre Fatafat

0
9

केन्द्रीय जलमार्ग और आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से कांग्रेस और विरोधी दलों को निशाने पर लिया।

उन्होंने कहा कि विपक्षी कह रहे थे कि यह सफल नहीं होगा लेकिन क्रूज की 3200 किमी की लंबी यात्रा सफल रही।

सोनोवाल ने कहा कि वाराणसी से हम लोगों ने बीते 13 जनवरी को दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज एमवी गंगा विलास रवाना किया था। तब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हरी झंडी दिखा कर इसे रवाना किया था। तब कई लोगों ने विशेष रूप से कांग्रेस और विरोधियों ने इसकी आलोचना की थी। उन्होंने कहा था यह सफल नहीं होगा, लेकिन क्रूज की 3200 किमी की लंबी यात्रा सफल रही। क्रूज सेवा अब देश में नई-नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। सोमवार को बड़ालालपुर स्थित टीएफसी में पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय (एमओपीएसडब्ल्यू) की ओर से आयोजित तीसरे ग्लोबल मैरीटाइम इंडिया समिट-2023 (जीएमआईएस) रोड शो में हिस्सा लेने के दौरान केन्द्रीय मंत्री पत्रकारों से बात रहे थे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वजह से काशी में इंफ्रास्ट्रक्चर में विकास हुआ है। इसकी वजह से आज काशी का आकर्षण विश्व भर में बढ़ता जा रहा है। हर साल काशी में एक करोड़ से अधिक पर्यटक आ रहे हैं। दिनों दिन पर्यटकों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। इसको देखते हुए हमने निर्णय किया है कि यहां एक वर्ल्ड क्लास क्रूज टर्मिनल बनाना बहुत जरूरी है। इससे पर्यटन और पर्यटक को बहुत फायदा मिलेगा।

उन्होंने बताया कि भारत के नदियों में एक नया वाटर-वे विकसित करने और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपने को पूरा करने के लिए मुंबई में 17 से 19 अक्टूबर के बीच ग्लोबल मैरिटाइम इंडिया समिट का आयोजन होना है। यह समिट विश्वभर के जलपोत कारोबार से जुड़े लोगों को आमंत्रित करने के साथ भारत में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए बड़ा कदम माना जा रहा है। यह हमारे लिए भी बड़ा मौका है, जो 09 सालों में बड़ा सिस्टम बना है। पोर्ट शिपिंग वाटर सिस्टम को लेकर, इसकी वजह से आज हमें नए-नए कदम उठाने के लिए शक्ति मिली। वार्ता में प्रदेश के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. दयाशंकर मिश्र, पिंडरा के भाजपा विधायक डॉ. अवधेश सिंह भी मौजूद रहे।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here