शेयर बाजार की गिरावट पर लगा ब्रेक, निवेशकों ने ₹22,000 करोड़ कमाया – 24×7 Khabre Fatafat

0
8

उतार-चढ़े कारोबार के बीच भारतीय शेयर बाजार सोमवार 25 सितंबर को लगभग सपाट बंद हुए। इसी के साथ बाजार में पिछले 4 दिनों से जारी गिरावट के सिलसिल पर ब्रेक लग गया।

ब्रॉडर मार्केट हरे निशान में रहे। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.36% की बढ़त के साथ बंद हुआ। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज करीब 22,000 करोड़ रुपये बढ़ गई। आज के कारोबार में सबसे अधिक तेजी रियल्टी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और बैंकिंग शेयरों में देखने को मिली। वहीं दूसरी तरफ आईटी, टेक और कैपिटल गुड्स शेयरों में गिरावट रही।

कारोबार के अंत में, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 14.54 अंक या 0.022 फीसदी गिरकर 66,023.69 अंक पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी (Nifty) 0.30 अंक या 0.0015% फीसदी नीचे आकर 19,674.55 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों की संपत्ति में 22,000 करोड़ का इजाफा

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 22 सितंबर को बढ़कर 317.99 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 22 सितंबर को 317.77 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 22 हजार रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की वेल्थ में करीब 22 हजार करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर

सेंसेक्स में शामिल कुल 30 में से सिर्फ 13 शेयर आज बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें भी बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) के शेयरों में सबसे अधिक 4.45% की तेजी रही। इसके बाद बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) एशियन पेंट्स (Asian Paints) अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech Cement) के शेयरों में आज तेजी रही और ये करीब 0.92% से लेकर 1.97% तक की तेजी के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर

वहीं सेंसेक्स के बाकी 17 शेयर आज लाल निशान में बंद हुए। इसमें से इंफोसिस (Infosys) का शेयर 1.40 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। इसके अलावा महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) विप्रो (Wipro) टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) सन फार्मा (Sun Pharma) के शेयरों में 0.67 फीसदी से लेकर 1.11 फीसदी तक की गिरावट देखी गई।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

1,847 शेयरों में रही गिरावट

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के मुकाबले गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 3,945 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,878 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 1,895 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 172 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 195 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 36 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here