धूमधाम से मनाई राधाष्टमी,पूजन व श्रृंगार किया धूमधाम से मनाई राधाष्टमी,पूजन व श्रृंगार किया Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
17
radhashtami-celebrated-with-pomp-worship-and-adornment

धूमधाम से मनाई राधाष्टमी,पूजन व श्रृंगार किया

राधा रानी के जन्मोत्सव पर विशेष झांकी सजाई

जोधपुर,धूमधाम से मनाई राधाष्टमी, पूजन व श्रृंगार किया।भाद्रपद शुक्ल अष्टमी पर शनिवार को शहर में राधाष्टमी धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान कई कृष्ण मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रम हुए। राधा-कृष्ण की प्रतिमाओं पर विशेष श्रृंगार व पूजन किया गया।

रातानाडा स्थित कृष्ण मंदिर सहित शहर के प्रमुख कृष्ण मंदिरों में शनिवार को राधाष्टमी मनाई गई। रातानाडा स्थित कृष्ण मंदिर के पुजारी हरिभाई गोस्वामी बताया कि राधा रानी के जन्मोत्सव पर विशेष झांकी सजाई गई और राधा रानी का अलौकिक श्रृंगार किया गया। सुबह कीर्तन सत्संग व राधा रानी की महाआरती के साथ 21 किलो पेडे का भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया।

ये भी पढ़ें-प्रधानमंत्री मोदी की सभा में जोधपुर से जाएंगे भाजपा कार्यकर्ता 

सूरज नगर स्थित हरि प्रेम सभागार में भी राधाष्टमी उत्सव मनाया गय। सुबह राधा रानी का पूजन व श्रृंगार किया गया। तनावड़ा फांटा स्थित राधा गोविंद मंदिर अंतर्राष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) में शनिवार को राधाष्टमी महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। सुबह मंगला आरती के पश्चात श्रीश्रीराधा गोविंद को विशेष फूलों की पोशाक अर्पित की गई एवं दर्शन के पश्चात गुरु पूजा एवं श्रीमद्भागवत कथा हुई। कार्यक्रम हरिनाम कीर्तन से आरंभ हुआ,तत्पश्चात श्रीश्रीराधा गोविंद का पंचामृत एवं पुष्प अभिषेक किया गया। राधा तत्व पर प्रवचन मंदिर अध्यक्ष सुंदरलाल द्वारा तथा छप्पन भोग दर्शन एवं राजभोग आरती हुई। दोपहर में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। अमृत भजन मंडली की ओर से पालरोड स्थित राधा कृष्ण मंदिर में राधा उत्सव धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंडली की गीता माछर ने बताया कि राधा रानी जन्मोत्सव पर राधा कृष्ण की सुंदर झांकियां सजाई गई। कार्यक्रम में राधा रानी के भजनों की सरिता गीता माछर ने बहाकर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया तथा राजा रानी के स्वांग बनी महिला को पुष्पों से होली खिलाई। कार्यक्रम में मंडली की अनेक महिलाएं मौजूद थी।

खबरें फटाफट की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here