श्रद्धापूर्वक मनाई महर्षि दधीचि जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई महर्षि दधीचि जयंती Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
15
maharishi-dadhichi-jayanti-celebrated-with-devotion

श्रद्धापूर्वक मनाई महर्षि दधीचि जयंती

  • वाहन रैली निकाली
  • दुग्धाभिषेक के बाद विश्व शांति यज्ञ किया
  • युवाओं ने किया रक्तदान

जोधपुर,श्रद्धापूर्वक मनाई महर्षि दधीचि जयंती।मानवता के पोषण के लिए भगवान इन्द्र को अपनी हड्डियों का दान करने वाले महर्षि दधीचि की जयंती शनिवार को श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाई गई। जयंती के उपलक्ष्य में शहर के विभिन्न मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान किए गए।दाधीच समाज सेवा समिति के प्रवक्ता प्रेम शंकर आचार्य ने बताया कि दधीचि जयन्ती महोत्सव के दौरान शनिवार सुबह पावटा स्थित महर्षि दधीचि उद्यान में महर्षि दधीचि की प्रतिमा का दुग्ध अभिषेक कर विश्व शांति यज्ञ का आयोजन किया गया। इसके साथ ही दधीचि उद्यान से माता का थान दधीचि आश्रम तक वाहन रैली निकाली गई। रैली में समाज के सभी युवा व महिलाएं विशेष पोशाक में गाजे बाजे के साथ रवाना हुए। इस दौरान समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

ये भी पढ़ें-प्रधानमंत्री मोदी की सभा में जोधपुर से जाएंगे भाजपा कार्यकर्ता

maharishi-dadhichi-jayanti-celebrated-with-devotion

दाधीच रिलीफ सोसायटी के अध्यक्ष ओमप्रकाश दाधीच ने बताया कि महर्षि दधीचि की जयंती के उपलक्ष में पावटा जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कई युवाओं ने उत्साह से रक्तदान किया।महर्षि दधीचि पर्यावरण विकास समिति सूरसागर के अध्यक्ष पंओमदत्त शंकर ने बताया कि सुबह दधीचिगढ़ सूरसागर में महर्षि दधीचि का पूजन, अभिषेक कार्यक्रम हुआ। इसके बाद सूरसागर में दधिमती माता मंदिर में विशेष पूजन व अभिषेक किया गया। दोपहर मेें महाआरती और फिर महाप्रसादी आयोजित की गई।

खबरें फटाफट की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here