थाना परिसर से रिश्तेदार को भगाने वाला 20 हजार का इनामी गिरफ्तार थाना परिसर से रिश्तेदार को भगाने वाला 20 हजार का इनामी गिरफ्तार Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
16

थाना परिसर से रिश्तेदार को भगाने वाला 20 हजार का इनामी गिरफ्तार

  • एक साल से था फरार
  • हिस्ट्रीशीटर रमेश विश्नोई को थाना परिसर से भगाकर ले गया था इनामी आरोपी

जोधपुर,थाना परिसर से रिश्तेदार को भगाने वाला 20 हजार का इनामी गिरफ्तार। कमिश्ररेट की एयरपोर्ट थाना पुलिस ने बीस हजार के एक इनामी बदमाश को पकड़ा है। वह एक साल से फरार था। गत साल थाना परिसर से एक हिस्ट्रीशीटर को भगाकर ले गया था। आरोपी की पुलिस लंबे समय से तलाश कर रही थी। वांछित इनामी अपराधी की गिरफतारी में कांस्टेबल रमेश कुमार व सुरेश चौधरी ने अहम भूमिका निभाई। भगाया गया आरोपी और पकड़ा गया आरोपी आपसी रिश्तेदार है।

यह भी पढ़ें – ऐश्वर्या कॉलेज ऑफ एज्युकेशन में स्वीप कार्यक्रम आयोजित

एयरपोर्ट थानाधिकारी शैफाली सांखला ने बताया कि 16 सितंबर 22 को सिविल एयरपोर्ट पर पैसेंजर चैकिंग के समय आरोपी रमेश व उसकी पत्नी गीता व उसके साथी कालूराम के बैग से एक जिंदा कारतूस मिला था। इस पर पुलिस थाना एयरपोर्ट पर आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज हुआ था। हिस्ट्रीशीटर रमेश विश्नोई पुलिस हिरासत से फरार हो गया था। उसे भगाकर ले जाने में सहयोग करने वाले की पहचान कन्हैयालाल विश्रोई के रूप में की गई। थानाधिकारी शैफाली सांखला द्वारा गठित स्पेशल टीम ने तकनीकी एवं मुखबिर सूचना पर आरोपी का लगातार पिछले 6 माह से पीछा करते हुए आरोपी के बारे मे सम्पूर्ण जानकारी जुटाकर उसकी सम्पूर्ण प्रोफाइल तैयार की गई।

यह भी पढ़ें – टाउनहॉल के मंच पर साकार हुआ स्वतंत्रता संग्राम

आरेापी के गुप्त ठिकानों को चिन्हित किया गया। टीम के सदस्य कांस्टेबल रमेश कुमार और सुरेश चौधरी को जरिये खास मुखबिर सूचना मिली कि कन्हैयालाल विश्नोई जो वर्तमान में अपने निजी काम से शिकारगढ़ जोधपुर में आया हुआ है। इस पुलिस की टीम ने अथक परिश्रम के बाद उसे दस्तयाब करने के साथ गिरफ्तार कर लिया। कन्हैयालाल पुत्र पांचाराम विश्रोई केरू का रहने वाला है। पुलिस की टीम में एसआई पूरणसिंह,साइबर सैल के राकेशसिंह,राजूराम,गणपत राम आदि को भी शामिल किया गया।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here