तस्कर ने पुलिस को देख गाड़ियां भगाई, कुख्यात तस्कर साथी सहित पकड़ा गया तस्कर ने पुलिस को देख गाड़ियां भगाई, कुख्यात तस्कर साथी सहित पकड़ा गया Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
10

तस्कर ने पुलिस को देख गाड़ियां भगाई, कुख्यात तस्कर साथी सहित पकड़ा गया

  • दो कारें और दो तस्कर गिरफ्तार
  • साथी कार को एस्कार्ट कर चल रहा था
  • डीजल शेड पर हुई दुर्घटना

जोधपुर,तस्कर ने पुलिस को देख गाड़ियां भगाई, कुख्यात तस्कर साथी सहित पकड़ा गया। शहर की बासनी पुलिस ने नाकाबंदी में भागने वाले दो तस्करों को पीछा कर पकड़ा। तस्करों की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बाद में उन्हें पकड़ लिया गया। तस्करों से अवैध डोडा पोस्त के साथ दो कारें जब्त की। दो आरेापियों को पकड़ा गया है। जिसमें एक कुख्यात तस्कर मुकेश चौधरी बताया गया है जिसके खिलाफ पहले से ही मादक पदार्थ तस्करी के दो और डकैती का प्रकरण दर्ज होने के साथ गिरफ्तार हो चुका है। आरोपी मध्यप्रदेश के नीमच जेल से पैरोल पर चल रहा था।

यह भी पढ़ें – एम्स में अंगदान प्रतिज्ञा व जागरूकता का आयोजन

बासनी थानाधिकारी जितेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ व अवैध हथियार तस्करी की रोकथाम एवं हार्डकोर,हिस्ट्रीशीटर तथा पूर्व के चालानसुदा अपराधियों की चैकिंग व धरपकड़ के सम्बंध में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के समय एसआई जेठाराम की तरफ से गुरुवार की रात में दाउ की होटल से आगे डीजल सेड रोड पर एक स्वीफ्ट डिजायर कार की डिग्गी में भरे कुल 12 किलो 124 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद कर कुख्यात तस्कर मुकेश चौधरी को गिरफ्तार कर प्रयुक्त गाड़ी को जब्त किया गया। आरोपी मुकेश चौधरी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट,डकैती के प्रकरण दर्ज हैं,वह आले दर्जे का बदमाश है जो नीमच जिला कारागृह से एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में पैरोल से फरार चल रहा है। फरारी के दौरान आरोपी मुकेश चौधरी अपने साथी दीपक सिंह के साथ मिलकर अवैध मादक पदार्थ तस्करी कर रहा था। दीपक सिंह इसके आगे-आगे अन्य स्वीफ्ट डिजायर कार से एस्कोर्ट करता है। अभियुक्त दीपक सिंह को कुख्यात तस्कर मुकेश चौधरी का अवैध डोडा पोस्त परीवहन में सहयोग करने,एस्कोर्ट करने पर प्रकरण में गिरफ्तार किया गया है। एस्कोर्ट में प्रयुक्त डिजायर कार दीपक सिंह के कब्जे से जब्त की गई है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।

यह भी पढ़ें – ऐश्वर्या कॉलेज ऑफ एज्युकेशन में स्वीप कार्यक्रम आयोजित

इन्हें किया गया गिरफ्तार
थानाधिकारी राठौड़ ने बताया कि नागौर जिले के लाडनू हाल घोड़ावत अस्पताल के सामने डीडवाना कुचामन निवासी मुकेश चौधरी पुत्र नेमाराम उर्फ नेमीचंद जाट और बीकानेर के कालूबास वार्ड नंबर 38 डूंगरगढ़ निवासी दीपक सिंह पुत्र गंगासिंह को गिरफ्तार किया गया है।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here