टैक्सी ड्राइवर के खाते में जमा हुए ₹9,000 करोड़, कहा- “इतने जीरो थे कि मैं गिन भी नहीं पाया” – 24×7 Khabre Fatafat

0
10

तमिलनाडु का एक टैक्सी ड्राइवर तब हैरान हो गया, जब उसके बैंक खाते में अचानक से 9,000 करोड़ रुपये आ गए। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पलानी के पास नेक्करपट्टी गांव के रहने वाले राजकुमार कैब ड्राइवर हैं।

बीते 9 सितंबर को दोपहर करीब 3 बजे के आसपास उन्हें अपने खाते में 9,000 करोड़ रुपये जमा होने का मैसेज आया, जिसके बाद वह हैरान रह गए।

अखबार ने राजकुमार के हवाले से बताया, “काफी देर तक काम करने के बाद, मैंने (9 सितंबर को) दोपहर में एक छोटी सी झपकी लेने के लिए रुका था। करीब 3 बजे, मुझे अपने बैंक (तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक) से मेरे खाते में पैसे जमा होने का संदेश मिला। पहली नजर में तो मैं रकम गिन भी नहीं पाया क्योंकि उसमें आगे बहुत सारे शून्य थे।” हालांकि राजकुमार की यह खुशी ज्याद देर तक नहीं रह पाई।

बैंक ने जमा की गई राशि को बाद में वापस ले लिया। बैंक ने राजकुमार को बताया कि उन्होंने गलती से उसके खाते में पैसे डाल दिए थे। पैसे जमा होने के बाद राजकुमार ने अपने एक दोस्त के खाते में 21,000 रुपये ट्रांसफर कर दिए। हालांकि करीब 30 मिनट से 30 मिनट से भी कम समय में बैंक को अपनी गलती का एहसास हुआ और उसने उनसे बाकी राशि को वापस ले लिया।

JPMorgan के इस फैसले ने भरी चाबी, PNB Gilts में लग गया अपर सर्किट

बैंक अधिकारियों ने 10 सितंबर को राजकुमार से संपर्क किया और उनसे और पैसे न निकालने का अनुरोध किया। संयोग से, पैसे डालने से पहले राजकुमार के खाते में महज 105 रुपये थे। उन्होंने आगे कहा कि बैंक ने उन्हें कार लोन देने का ऑफर दिया है।

राजकुमार ने कहा, “बैंक ने कहा कि मुझे अब तक निकाली गई रकम को वापस करने की जरूरत नहीं है और उसने मुझे कार लोन की भी पेशकश की है।”

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here