आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश के आसार, IMD ने बताया अगले 5 दिनों के मौसम का हाल… – 24×7 Khabre Fatafat

0
8

पश्चिम बंगाल और उत्तरी ओडिशा तट के आसपास एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके कारण चक्रवाती परिसंचरण धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। इससे प्रभावित होकर मौसम का मिजाज बदलने वाला है।

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में कई जगहों पर हल्की से भारी बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा, दिल्ली-एनसीआर में बारिश होने की प्रबल संभावना है।

आईएमडी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है, ”पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और बिहार में कुछ दिनों तक बारिश के आसार बन रहे हैं। इन राज्यों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं।” साथ ही आईएमडी ने कहा है कि बारिश और तूफान सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, झारखंड और छत्तीसगढ़ को भिगो सकते हैं। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, गोवा, तेलंगाना और केरल में भी बारिश और तूफान की संभावना है।

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में अलग-अलग जगहों पर बारिश की संभावना है।

आईएमडी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है, 22 सितंबर को पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इन इलाकों में आंधी-तूफान की भी संभावना है। वहीं, बिहार में 25 सितंबर तक बारिश का मौसम बना रह सकता है। इस दौरान ओडिशा में भी बारिश के आसार बन रहे हैं। 22-25 सितंबर तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड और मणिपुर में बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

22 सितंबर को छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश के साथ-साथ 23 सितंबर तक पश्चिमी मध्य प्रदेश और 22 सितंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी इसी तरह का मौसम होने की उम्मीद है। केरल में भी बारिश के आसार बन रहे हैं।

दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश, लोगों को गर्मी से मिली राहत
राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को कुछ स्थानों पर हुई हल्की बारिश से शहर और इसके आसपास के निवासियों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दक्षिण हरियाणा और उत्तरी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में भिन्न तीव्रता का ‘टी-स्टॉर्म’ बन रहा है। सामान्य तौर पर रात में आसमान में बादल छाए रहने और बहुत हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। मौसम विभाग ने बताया कि शहर में आज न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से दो डिग्री अधिक था। वहीं अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री रहा जो समान्य से तीन डिग्री अधिक है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here