संघ प्रमुख मोहन भागवत से मिलने पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, 45 मिनट तक चली मुलाकात – 24×7 Khabre Fatafat

0
8

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संघ प्रमुख मोहन भागवत से मिलने पहुंचे। भागवत इन दिनों लखनऊ दौरे पर हैं। ऐसा माना जा रहा है कि वह संघ के विस्तार से जुड़े मुद्दों पर मंथन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के निराला नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में संघ प्रमुख से मुलाकात की।

 

मुख्यमंत्री ने उन्हें प्रदेश सरकार के कामकाज, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण, रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह सहित सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। CM योगी और मोहन भागवत के बीच यह मुलाकात 45 मिनट तक चली। सीएम योगी ठीक 5:25 पर आए और 6:15 पर मुलाक़ात कर निकल गए।

संघ को हर गांव तक पहुंचाना लक्ष्य
अवध प्रांत में 13 प्रशासनिक जिले, 26 संघ जिले, 174 खंड, 1819 मंडल हैं। वर्तमान में ग्रामीण क्षेत्रों में 1765 और शहरी क्षेत्रों में 442 से अधिक शाखाएं संचालित हैं। शाखा के अतिरिक्त साप्ताहिक मिलन और मासिक मंडली के रूप में संघ का कार्य लगभग सभी न्याय पंचायतों तक पहुंच गया है। तीन दिवसीय दौरे में अवध प्रांत में संघ के कामकाज की समीक्षा के साथ आगामी योजना कार्ययोजना भी तैयार की जाएगी।

गतिविधियों की भी करेंगे समीक्षा
आरएसएस प्रमुख अवध प्रांत के दौरे में कुटुंब बोधन, पर्यावरण संरक्षण, धर्म जागरण, ग्राम विकास, सामाजिक समरसता और गो सेवा गतिविधियों की भी समीक्षा करेंगे।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here