PM मोदी 24 सितंबर को राजस्थान में तीसरी वंदे भारत ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी – Dastak Times | दस्तक टाइम्स

0
6

जयपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 सितंबर को राजस्थान में तीसरी वंदे भारत ट्रेन को वर्चुअली हरी झंडी दिखाएंगे। वंदे भारत ट्रेन उदयपुर-जयपुर मार्ग पर चलेगी, अधिकारियों ने कहा कि यह राजस्थान में तीसरी वंदे भारत ट्रेन होगी जो 25 सितंबर से राज्य में नियमित रूप से चलेगी। हालांकि यह ट्रेन 26 सितंबर को नहीं चलेगी।

ट्रेन उदयपुर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, अजमेर और जयपुर सहित राज्‍य के पांच जिलों से होकर गुजरेगी और रास्‍ते में किशनगढ़, अजमेर, भीलवाड़ा, चंदेरिया, मावली जंक्शन और राणा प्रताप नगर स्टेशनों पर रुकेगी।

अधिकारियों ने बताया कि इस ट्रेन के किराये की जानकारी शुक्रवार को सामने आ जाएगी। ट्रेन सुबह 7.50 बजे उदयपुर से रवाना होगी और दोपहर 1.50 बजे जयपुर पहुंचेगी। वापसी में शाम चार बजे जयपुर से रवाना होगी और रात 10 बजे उदयपुर पहुंचेगी। राजस्थान में चलने वाली दो अन्य वंदे भारत ट्रेनें अजमेर-दिल्ली कैंट और जोधपुर-साबरमती वंदे भारत हैं।

अब कनाडा की संसद में इस शर्मनाक घटना पर छिड़ा ‘युद्ध ! || Dastak Times ||

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here