ट्रेडिंग कंपनी के नाम पर 300 परिवारों से करोड़ों की ठगी करने वाला फिर गिरफ्तार ट्रेडिंग कंपनी के नाम पर 300 परिवारों से करोड़ों की ठगी करने वाला फिर गिरफ्तार Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
16

ट्रेडिंग कंपनी के नाम पर 300 परिवारों से करोड़ों की ठगी करने वाला फिर गिरफ्तार

गर्ल फ्रेंड से भी चल रही पूछताछ -1.20 करोड़ ठगी प्रकरण मेें फिर लाई पुलिस

जोधपुर,ट्रेडिंग कंपनी के नाम पर300 परिवारों से करोड़ों की ठगी करने वाला फिर गिरफ्तार। शहर के तीन सौ परिवारों से ट्रेडिंग कंपनी चलाकर करोड़ों की ठगी करने वाले आरोपी को कुड़ी पुलिस ने फिर से गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया है। दो दिन पहले ही उसकी गर्ल फ्रेंड को बैंगलोर से गिरफ्तार कर लाया गया था।पुलिस अब दोनों से संयुक्त रूप से करोड़ों की ठगी के रकम बरामदगी के प्रयास में जुटी है।

यह भी पढ़ें – मानसिक रोगी बताकर दावा खारिज करने को सेवा में कमी व त्रुटि माना

कुड़ी पुलिस 1.20 करोड़ की ठगी के एक प्रकरण में फिर पूछताछ के लिए उसे लेकर आई है। जनता कॉलोनी निवासी सूर्यप्रकाश पुत्र रामकिशोर को फिर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कुड़ी पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है। आरोपी ने अपनी गर्ल फ्रैंड को करोड़ों रुपए हवाला के जरिए भेजे थे, जिसके बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है। आरोपी के पास दो करोड़ रुपए का चैक भी मिला है,जो उसकी गर्ल फ्रैंड ने उसे दिया था और वह बाउंस हो गया था। कुड़ी भगतासनी थानाधिकारी देवेंद्र सिंह देवड़ा ने बताया कि आरोपी सूर्यप्रकाश व्यास निवासी जनता कॉलोनी की गर्ल फ्रैंड सोनाली ठक्कर निवासी गुजरात अहमदाबाद की गर्ल फ्रैंड को पुलिस ने बैंगलोर में गिरफ्तार किया। सोनाली को जोधपुर आने में तीन दिन का समय लगता,इसलिए उसकी गिरफ्तारी बैंगलोर के ही थाने में दर्ज कराई गई। इसके बाद उसे तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड पर जोधपुर लाया जा रहा है। वह मंगलवार को पहुंची। सोनाली को  पता चल गया था कि पुलिस उसकी तलाश कर रही है, जिसके बाद से ही वह बैंगलोर भाग गई थी। पुलिस को पूछताछ में बैंगलोर में होने का पता चला तो एक टीम रवाना हुई। वह वहां एक घर पर परिवार के साथ पेंगेस्ट बनकर रह रही थी। इस दौरान पकड़े जाने के डर से उसने कई बार लोकेशन भी बदली लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

कई राज खुलने की संभावना
पुलिस ने बताया कि उसकी सबसे बड़ी राजदार सोनाली ठक्कर ही है। सूर्यप्रकाश की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे फोन भी लगवाया था लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। उसकी तलाश शुरू की तो गुजरात में वह नहीं मिली। इसके बाद उसने इंस्टाग्राम पर कोई पोस्ट की,जिससे पता चला कि वह बैंगलोर में है। तुरंत पुलिस की टीम रवाना हुई और उसे गिरफ्तार किया।

अन्य आरोपी फरार
पुलिस का कहना है कि आरोपी सूर्यप्रकाश की पार्टनर जयश्री गौड़ और महेंद्र गौड़ सहित अन्य आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उनसे भी पूछताछ की जाएगी कि उन्होंने रुपए कैंसे इन्वेस्ट किए। यह भी पता लगाया जा रहा है कि वे हवाला की राशि किसके माध्यम से भेजते थे। पुलिस हवाला का कारोबार करने वालों की तलाश भी करेगी।

यह भी पढ़ें – निधन पर परिवार गांव गया,चोर नगदी जेवरात ले गए

आरोपियों के खिलाफ एक और केस दर्ज
सूर्यप्रकाश की गिरफ्तारी के बाद उसके और उसके रिश्तेदारों द्वारा की गई ठगी के कई मामले उजागर हो रहे हैं। शनिवार को माता का थान थाना पुलिस ने चार पीडि़तों की शिकायत पर आरोपी के साले,सास और ससुर के खिलाफ केस दर्ज किए हैं। थानाधिकारी शिवलाल मीणा ने बताया कि विमल सोनी निवसी पार्श्वनाथ नगर,प्रकाश चंद निवासी 80 फीट रोड,प्रेमाराम निवासी सीताराम नगर और आशीष गौड़ निवासी बॉडी वाला जॉव ने आरोप लगाया कि आरोपी हर्ष गौड़,लक्ष्मीनारायण गौड़, शोभा गौड़,महेश चंद गौड़ और सूर्यप्रकाश ने मिलकर निवेश करने के नाम पर 72 लाख रुपए से ज्यादा ठग लिए। आरोपियों ने डेढ़ से दो गुना रुपए दिलाने का वादा किया था। रुपए नहीं मिलने पर जब सभी से बात की तो वे एक दूसरे पर बात टालने लगे। मजबूर होकर अब थाने में केस दर्ज कराया है।

1.20 करोड़ ठगी में फिर लाई पुलिस
आरोपी सूर्यप्रकाश व्यास के खिलाफ कुड़ी भगतासनी निवासी विशाल गुर्जर ने भी 1.20 करोड़ की ठगी का आरोप लगाते हुए गत दिनों रिपोर्ट दी थी। आरोपियोंं द्वारा विशाल गुर्जर और उसके दोस्तों यह यह ठगी नवंबर 21 से लेकर अगस्त 22 तक की गई थी। मुनाफा रकम नहीं मिलने और रुपए ऐंठ लिए जाने पर धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज करवाया गया था। इस मामले की जांच के लिए पुलिस अब सूर्य प्रकाश से पड़ताल कर रही है।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here