अनंत चतुदर्शी का जुलूस 28 को और ईद मिलादुन्नी का 29 को निकलेगा अनंत चतुदर्शी का जुलूस 28 को और ईद मिलादुन्नी का 29 को निकलेगा Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
22

अनंत चतुदर्शी का जुलूस 28 को और ईद मिलादुन्नी का 29 को निकलेगा

मुस्लिम पक्ष का निर्णय 29 को निकालेंगे जुलूस

जोधपुर,अनंत चतुदर्शी का जुलूस 28 को और ईद मिलादुन्नी का 29 को निकलेगा। धार्मिक नगरी और सांप्रदायिक सौहार्द के लिए जानी पहचानी जाने वाली सूर्यनगरी में इन दिनों त्योहारों की बहार आई हुई है। गणेश महोत्सव पर हर वर्ष अनंत चतुदर्शी के दिन जुलूस का आयोजन होता है। ईद मिलादुन्नबी का भी जुलूस निकलता है। मगर इस बार दोनो पर्व एक साथ और जुलूस की तारिख भी 28 सितंबर आई है।

यह भी पढ़ें – कलाकारों ने दिए विजन-2030 पर सुझाव

इधर पुलिस अधिकारियों के साथ में बुधवार को मुस्लिम पक्ष के लोगों के साथ ही धर्मगुरूओं,मौजिज अध्यक्ष, शांति समिति एवं सीएलजी सदस्यों द्वारा निर्णय लिया गया कि मुस्लिम पक्ष द्वारा 29 सितंबर को ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला जाएगा। सांप्रदायिक सौहार्द की दृष्टि से मुस्लिम पक्ष ने अपना फैसला लिया। हिन्दू धर्मगुरू रामप्रसाद द्वारा इस निर्णय की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। आज हुई बैठक में पुलिस आयुक्त रविदत्त गौड़, डीसीपी पूर्व डॉ.अमृता दुहन, एडी सीपी नाजिम अली सहित कई गणमान्य नागरिक और सीएलजी सदस्य आदि मौजूद थे।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here