कब है अनंत चतुर्दशी, जानें तिथि और पूजा मुहूर्त – 24×7 Khabre Fatafat

0
15

हिंदू धर्म में पर्व त्योहारों की कमी नहीं है और सभी का अपना महत्व होता है लेकिन अनंत चतुर्दशी तिथि बेहद ही खास मानी जाती है जो कि भगवान विष्णु की पूजा आराधना को समर्पित होती है इसी ​दिन गणेश विसर्जन भी किया जाता है।

इस साल अनंत चतुर्दशी 28 सितंबर को पड़ रही है। अनंत चतुर्दशी को अनंत चौदस के नाम से भी जाना जाता है मान्यता है कि इसी दिन गणेश उत्सव का समापन होता है इस दिन लोग बप्पा की विदाई बड़ी धूमधाम के साथ करते हैं। इसके अलावा अनंत चतुर्दशी के दिन विष्णु पूजा करने से साधक को भक्तों की अपार कृपा प्राप्त होती है तो आज हम आपको अनंत चतुर्दशी पूजा का मुहूर्त बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।

अनंत चतुर्दशी पूजा मुहूर्त-
पंचांग के अनुसार भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि 27 सितंबर को रात 10 बजकर 18 मिनट से आरंभ हो रही है और अगले दिन 28 सितंबर को शाम 6 बजकर 49 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। ऐसे में विष्णु भगवान की पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 12 मिनट से शाम 6 बजकर 49 मिनट तक रहेगा।

गणेश विसर्जन का मुहूर्त-
सुबह 10 बजकर 42 मिनट से दोपहर 3 बजकर 10 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा शाम का मुहूर्त 4 बजकर 41 मिनट से रात को 9 बजकर 10 मिनट तक रहेगा।

अनंत चतुर्दशी के शुभ दिन पर भगवान विष्णु ने 14 लोकों की रक्षा के लिए चौदह रूप धारण किए थे इसलिए ये पर्व बेहद खास माना जाता है इस दिन विष्णु भगवान के अनंत रूपों की पूजा आराधना का विधान होता है। इस दिन लोग अपनी कलाई पर 14 गांठ वाला सूत्र बांधते हैं। ऐसा करने से नकारात्मक शक्ति आस पास नहीं भटकती है साथ ही साथ सभी संकट टल जाते हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here