दो हिस्ट्रीशीटर सहित तीन नकबजन गिरफ्तार दो हिस्ट्रीशीटर सहित तीन नकबजन गिरफ्तार Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
26

दो हिस्ट्रीशीटर सहित तीन नकबजन गिरफ्तार

  • नकबजन गिरोह का खुलासा
  • शौक मौज के लिए दिन में कार मेें घूमते
  • रात को करते नकबजनी
  • एक आरोपी हार्डकोर अपराधी -नकबजनी की सात वारदातों का खुलासा
  • 7 मोबाइल फोन, 23 सिम कार्ड,1 डोंगल बरामद

जोधपुर,दो हिस्ट्रीशीटर सहित तीन नकबजन गिरफ्तार। शहर की चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने नकबजन गिरोह का खुलासा करते हुए तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो आरोपी हिस्ट्रीशीटर एवं हार्डकोर अपराधी हैं। अब तक सात नकबजनी की वारदातों का खुलासा हुआ है।हार्डकोर अपराधी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी हो रखा था। अभियुक्तों से पुलिस ने 7 मोबाइल फोन,23 सिम कार्ड,1डोंगल बरामद किया है।

पुलिस उपायुक्त पश्चिम गौरव यादव ने बताया कि गत दिनों मरुधर केसरी नगर रेल नगर शोभावतों की ढाणी, ऋषभदेव नगर, नेहरू नगर क्षेत्र में आरोपीगण द्वारा ताले तोडकर वारदात को अंजाम दिया गया था। एसीपी प्रतापनगर अशोक आंजणा, थानाधिकारी हुकम सिंह द्वारा अनुसंधान अधिकारी एसआई फगलूराम के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें गठित की गई। 27 जुलाई 23 के पश्चात थाना चौहाबोर्ड के पुलिस दल द्वारा उच्चधिकारियो के सुपरविजन मे लगातार दिन-रात मुलजिमों की तलाश कर 4 अभियुक्तों को गिरफतार किया गया और चोरी किए गए सोने की एक आड बरामद कर घटना में प्रयुक्त वाहन मोटरसाईकिल व कार को जब्त किया गया।

आरोपियों ने मरुधर केसरी नगर रेल नगर शोभावतों को ढाणी,ऋषभदेव नगर, नेहरू नगर क्षेत्र में वारदात किया जाना स्वीकार किया गया। आरोपीगण से चोरित सोने एवं चांदी के जेवरात व रूपये की बरामदगी के प्रयास जारी है।

इहेंं किया गया गिरफ्तार 
डीसीपी यादव ने बताया कि पुलिस की टीम ने कुड़ी भगतासनी सेक्टर 5 जी 31 निवासी कपिल शर्मा पुत्र सागरमल,राइकों का बास घंटिया गोटन निवासी प्रवीण नाथ पुत्र संतोष नाथ जोगी,नवदुर्गा कॉलेानी झालामंड निवासी हिम्मत सिंह पुत्र रामसिंह एवं एक महिला झुझण्डा जैतारण हाल गोकुलधाम सोसायटी कुड़ी भगतासनी निवासी लीला पत्नी महेन्द्र चौधरी को गिरफ्तार किया गया।

दिन में कार में घूमते फिर जगह को चिहिन्त करते वारदात
एसीपी अशोक आंजणा ने बताया कि अभियुक्तों से पूछताछ मे यह खुलासा हुआ है कि इन लोगों द्वारा दिन में अपनी कार में कॉलोनियों में घूमते हैं किसी भी मकान के बाहर से ताला लगा होने को चिन्हित करते तथा रात्रि के समय मोटरसाईकिल पर सवार होकर चिन्हित बंद मकानो के ताला तोड़ कर सोना चांदी जेवरात व नकदी चोरी / नकबजनी की वारदातों को अंजाम दिया जाता।

यह भी पढ़ें – सीएम के भाई की खादबीज दुकान पर सेंध का प्रयास

अलग अलग मोबाइल सिम कार्ड यूज लेते
आरोपियों द्वारा वारदात के लिए अलग-अलग मोबाइल फोन व अलग-अलग कम्पनी की सिम कार्ड एवं डोंगल का उपयोग किया जाता था। बाद वारदात आरोपी प्रवीण व उसकी महिला मित्र द्वारा किराए पर लिये गये फलैट टी-12 गोकुल धाम सोसायटी कुडी भगतासनी जोधपुर मे चुराये गए माल (सोने चांदी के जेवरात व नकदी) का बंटवारा किया जाता था तथा माल का प्रयोग आरोपीगण द्वारा नशाखोरी व शौक मौज मे करना बताया।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here