फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
12

फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर,फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार।शहर की राजीव गांधी नगर पुलिस ने दो दिन पहले दर्ज हुए आईटी एक्ट के प्रकरण आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसने युवती की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर अश्लील मैसेज किए और धमकाया था।

यहां पढ़िए पूरा मामला क्या था- लारेंस का गुर्गा बनकर ज्वैलरी कारोबारी महिला को धमकी,50 लाख मांगे

थानाधिकारी शकील अहमद ने बताया कि दो दिन पहले थाने में एक युवक की तरफ से रिपोर्ट दी गई थी। इसमें बताया कि उसकी बहन की इंस्टाग्राम आईडी से फोटो आदि चुराने के बाद एक युवक ने फर्जी आईडी बनाकर अश्लील मैसेज करने के साथ धमकी दी थी। थानाधिकारी शकील अहमद ने बताया कि मामला दर्ज कर अब आरोपी बालोतरा जिले के पचपदरा थानान्तर्गत भाकरसर निवासी शरादीन पुत्र जानू खान को गिरफ्तार किया गया है। उसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

खबरें फटाफट की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here