
वन विभाग की टीम ने उधमपुर पुलिस के सहयोग से जखैनी चौक पर नाके के दौरान 307 किलो गुच्छी व मशरूम जब्त की है।
जानकारी अनुसार वन विभाग की टीम ने पुलिस के सहयोग से एक गुप्त सूचना के आधार पर जखैनी चौक पर नाका लगाया तथा गाड़ियों की जांच प्रारंभ की।
वहीं डोडा से जम्मू की ओर जा रही एक जीप जैसे ही नाके के पास पहुंची तो उसे वन विभाग की टीम ने जांच हेतु रोक लिया। टीम ने पुलिस के सहयोग से जब गाड़ी की जांच की तो उसमें बोरियों में भरकर ले जाई जा रही गुच्छियां व मशुरूम जोकि 307 किलो थी को जब्त किया। वहीं वन विभाग की टीम ने गाड़ी को जब्त कर व चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। इसको लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















