कानपुर पुलिस ने पकड़ी 35 लाख की अवैध शराब – 24×7 Khabre Fatafat

0
15

हरियाणा से बिहार जा रही 35 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब को नवाबगंज थाने की पुलिस ने रविवार को पकड़ा। पुलिस टीम ने तस्करी मामले में कंटेनर और चालक को कब्जे में ले लिया है।

यह जानकारी अपर पुलिस उपायुक्त मध्य आरती सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया कंटेनर चालक समरथ उरई जालौन का निवासी है। पूछताछ में पहले बताया कि कंटेनर में एक टन चावल लदा हुआ है। इतना ही नहीं, उसने बिल्टी समेत अन्य कागजात दिखाया।

उन्होंने बताया कि रविवार भोर में मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली थी कि अवैध शराब की तस्करी हरियाणा से बिहार जा रही है। नवाबगंज थाने की पुलिस टीम के साथ प्रभारी रोहित तिवारी बिठूर से गंगा बैराज पर घेराबंदी करके पकड़ा। कंटेनर के चालक ने पहले बताया कि गाड़ी में चावल लदा हुआ है,लेकिन जब जांच हुई तो शराब बरामद हुई। पुलिस ने कंटेनर की सील तोड़कर चेक किया तो कंटेनर शराब की पेटियों से भरा हुआ था। पेटियों की गिनती की गई तो 412 पेटियां शराब की बरामद हुई। इसमें 840 फुल बोतल, हाफ की 200 पेटी कुल 4800 बोतल, क्वार्टर की पेटी 142 कुल 6810 क्वार्टर बोतल बरामद हुई। बरामद की गई शराब की बाजार में लगभग 35 लाख रुपए है। पुलिस तस्करी करने वाले गिरोह का सुराग तलाश रही है।

सहायक पुलिस आयुक्त अकमल खान ने बताया कि शराब तस्करी के लिए शराब माफियाओं ने अलग से गाड़ी बनवाई है। जिससे कोई भी आसानी से अंदर क्या है देख नहीं सकता। सिर्फ कागज देखकर वाहन को जाने दे, लेकिन सटीक मुखबिरी से पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here