मिशन लाइफ पर फोकस कर ओजोन परत को बचाया जा सकता है-डॉ पुष्पा मिशन लाइफ पर फोकस कर ओजोन परत को बचाया जा सकता है-डॉ पुष्पा Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
9

मिशन लाइफ पर फोकस कर ओजोन परत को बचाया जा सकता है-डॉ पुष्पा

बीएसआई ने पौधारोपण सहित जागरूकता कार्यक्रम से मनाया विश्व ओजोन दिवस

जोधपुर,मिशन लाइफ पर फोकस कर ओजोन परत को बचाया जा सकता है
एम्स रोड स्थित भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण परिसर में आदर्श विद्या मंदिर खेमा का कुआँ के 35 बच्चों एवं अध्यापकों का विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर संस्थान की प्रभारी कार्यालय अध्यक्ष डॉ पुष्पा कुमारी द्वारा अभिनंदन किया गया। विश्व ओजोन दिवस पर डॉ पुष्पा कुमारी ने बताया कि क्लोरीन और ब्रोमीन वाले मानव निर्मित सिंथेटिक रसायन स्ट्रेटोस्फेरिक ओजोन को नष्ट करते हैं तथा पराबैंगनी किरणों के ट्रांसमिशन में वृद्धि करते हैं जिससे मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण को नुकसान होता है इन में मुख्तया क्लोरोफ्लोरोकार्बन, कार्बन टेट्राक्लोराइड और हेलोन मुख्य हैं, जिस वजह से ओजोन में छिद्र हो गया है।ओजोन परत को बचाना अत्यंत आवश्यक है अन्यथा सूर्य से आने वाली विकिरण पृथ्वी पर सीधे आने से कैंसर,मोतियाबिंद सहित त्वचा की कई बीमारियां होने की संभावना बढ़ जाती है। ओजोन परत को बचाने के लिए वैश्विक स्तर पर 16 सितंबर1987को मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल पारित किया गया,जिसमें विश्व के 197 देशों ने हस्ताक्षर कर दिए हैं जिसके तहत क्लोरोफ्लोरोकार्बन की जगह हाइड्रो क्लोरोफ्लोरोकार्बन का प्रयोग करना शुरू कर दिया गया है। यह कम हानिकारक है लेकिन इसको भी न्यूनतम स्तर पर लाने के प्रयास जारी हैं। हम घर में एसी,फ्रिज आदि का कम प्रयोग करके ओजोन परत को बचाने में महती भूमिका निभा सकते हैं। मिशन लाइफ कार्यक्रम पर फोकस करके ओजोन परत को बचाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें – परिवार इलाज के लिए अहमदाबाद गया,नकबजन हाथ मार गए

डॉ पुरुषोत्तम डेरौलिया के द्वारा पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन से ओजोन परत को बचाने के लिए वैश्विक प्रयास के रूप में मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल तथा वियना कन्वेंशन पर प्रकाश डाला। बताया कि मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल को यथावत लागू करने के लिए भारत द्वारा चलाए जा रहे मिशन लाइफ के उद्देश्यों को लागू करके मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल को बहुत हद तक पूरा किया जा सकता है। मिशन लाइफ में जल बचाओ,ऊर्जा बचाओ,प्लास्टिक के न्यूनतम उपयोग खानपान में बदलाव करते हुए मोटा अनाज को प्राथमिकता देना,जीवन शैली में बदलाव करते हुए व्यायाम तथा प्राणायाम एवं शारीरिक एक्सरसाइज को प्राथमिकता देना आदि शामिल हैं। आने वाले समय में ओजोन परत को बचाने के लिए हमारे जीवन शैली में बदलाव की अत्यधिक आवश्यकता है इस अवसर पर वानस्पतिक सहायक रमेश कुमार द्वारा हरबेरियम,म्यूजियम तथा गार्डन का भ्रमण करवाया गया। संस्थान की प्रभारी कार्यालय अध्यक्ष डॉ पुष्पा कुमारी,आदर्श विद्या मंदिर के प्राचार्य रामचंद्र पालीवाल,डॉ रवि किरण डॉक्टर राजीव कुमार सिंह,मुकेश गोयल,भोमाराम,भवरू बख्श,जस पाल सिंह,नीलम शर्मा,मनोहर सिंह सहित सभी बच्चों ने पौधारोपण किया। इस अवसर पर जगदीश यादव द्वारा प्रश्नोत्तरी का संचालन किया गया बच्चों ने उत्साह से बढ़चढ़कर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं में भाग लिया। जिसमें प्रथम मनस्वी, द्वितीय खुशबू तथा तृतीय युवराज रहे। इस विजिट से आदर्श विद्या मंदिर के बच्चे अभीभूत हो गए।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here