खम्मा खम्मा हो रामा रुणिचे रा धणिया….. खम्मा खम्मा हो रामा रुणिचे रा धणिया….. Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
16

खम्मा खम्मा हो रामा रुणिचे रा धणिया…..

  • बाबा की बीज आज,श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा
  • 108 ज्योत से होगी बाबा की महाआरती
  • मसूरिया मंदिर में दर्शन की विशेष व्यवस्था
  • बाबा की बीज रविवार को
  • सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबन्द
  • चप्पे चप्पे पर रहेगी कैमरे की नजर
  • बड़े घोड़े और ध्वजा-पताका ले जाने की मनाही
  • प्रातः 4:15 बजे 108 ज्योत से होगी महाआरती
  • मंदिर दर्शन के लिए 24 घण्टे खुला रहेगा
  • प्रातः 11 बजे होगा ध्वजारोहण
  • आज रात्रि 12 से 3 बजे होगा महाभिषेक

जोधपुर,मारवाड़ का महाकुम्भ के नाम से विख्यात लोक देवता बाबा रामदेवजी मेला परवान पर है। रविवार बाबा की बीज पर बाबा के भक्त मसूरिया स्थित मंदिर में दर्शन को उमड़ेंगे। भादवा बीज के अवसर पर रात्रि 12:00 बजे से 3:00 बजे तक अभिषेक किया जाएगा। उसके बाद सुबह 4:15 बजे 108 ज्योत से बाबा की महाआरती की जाएगी। इसके लिए पूरे मंदिर में आकर्षक सजावट व विद्युत रोशनी की गई है। महाआरती के अवसर पर पीपा क्षत्रिय समस्त न्याति सभा ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र चौहान,उपाध्यक्ष नरेंद्र गोयल, कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम राखेचा, उपाध्यक्ष शिवप्रसाद दईया,दिनेश गोयल मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता रंजन दईया मौजूद रहेंगे।

बाबा के उन भक्तों के लिए घर बैठे दर्शन करने की ऑनलाइन व्यवस्था मंदिर प्रशासन द्वारा की गई है जो मंदिर नही आ सकते हैं। इसके लिए मसूरिया मंदिर की युटुबूब साइट पर महाआरती के दर्शन कर सकते हैं। बीज के अवसर पर दर्शनार्थियों के लिए मंदिर 24 घंटे खुला रहेगा। जातरूओ की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन,स्वयंसेवक, एनसीसी कैडेट्स और स्काउट गाइड अपनी सेवाएं देंगे। श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद चढ़ाने की व्यवस्था मुख्य गर्भ ग्रह में प्रवेश करते ही रहेगी। इसके अलावा मंदिर प्रशासन की तरफ से पूरे मंदिर परिसर में नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। उनके लिए एक अलग से सीसीटीवी रूम बनाया गया है। बारिश होने की स्थिति में पूरे मंदिर परिसर में लगा टिन सैड जातरुओं को परेशानी से बचाएगा। मंदिर परिसर में प्रवेश करने के लिए श्रद्धालुओं के लिए सीढ़ियों में एक साइड चढ़ने के लिए और दूसरी तरफ दर्शन कर लौटने के लिए व्यवस्था रहेगी,लेकिन ज्यादा भीड़ होने की स्थिति में सड़क मार्ग से उतरने की व्यवस्था रहेगी।

यह भी पढ़ें – 15 लाख की चोरी का खुलासा, शातिर नकबजन गिरफ्तार

अध्यक्ष नरेंद्र चौहान ने बताया कि मंदिर में ध्वजारोहण रविवार प्रातः 11 किया जाएगा, जिसके मुख्य अतिथि के रूप में अशोक गहलोत या वैभव गहलोत के आने की संभावना है। राजस्थान पशुधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष राजेंद्र सोलंकी,शहर विधायक मनीषा पवार,सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास,राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत,महापौर उत्तर कुंती देवड़ा,महापौर दक्षिण वनिता सेठ, राज्य मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रमेश बोराणा सहित कई लोग शामिल होंगे। मंदिर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन के आदेशानुसार बीज के दिन किसी भी जातरु को घोड़ा और बड़ी ध्वजा ले जाने पर पूर्णतया रोक रहेगी।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here