15 लाख की चोरी का खुलासा, शातिर नकबजन गिरफ्तार 15 लाख की चोरी का खुलासा, शातिर नकबजन गिरफ्तार Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
10

15 लाख की चोरी का खुलासा, शातिर नकबजन गिरफ्तार

जोधपुर,15 लाख की चोरी का खुलासा,शातिर नकबजन गिरफ्तार।
शहर की चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने जुलाई महिने में शोभावतों की ढाणी मरूधर केसरी नगर में हुई बड़ी चोरी का खुलासा करते हुए एक शातिर नकबजन को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब अभियुक्त से पूछताछ में जुटी है। पुलिस की तरफ से माल बरामदगी के प्रयास जारी हैं।

यह भी पढ़ें – 11 केवी विद्युत लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में गत 27 जुलाई को मरूधर केसरी नगर शोभावतों की ढाणी निवासी कैलाश सोलंकी पुत्र सुगनाराम की तरफ से रिपोर्ट दी गई थी। इसमें बताया गया कि वह परिवार सहित 23 जुलाई को माउंट आबू व परसराम महादेव घूमने गया था। 26 जुलाई की शाम को लौटा तो चोरी का पता लगा। अज्ञात चोर घर में रखी स्टील के पेटी से 20 तोला सोने के जेवरात और सवा किलो चांदी के आइटम के साथ 20 हजार की नगदी चुरा ले गए है। इस प्रकरण की जांच एसआई फगलूराम द्वारा की गई। पुलिस ने अब शातिर नकबजन झालामंड नवदुर्गा कॉलोनी निवासी हिम्मत सिंह को गिरफ्तार किया है। उससे चोरी के जेवरात आदि बरामदगी के प्रयास जारी है।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here