स्पा सेंटर में आयोज्य बर्थ डे पार्टी में हथियार दिखाकर मारपीट,लड़कियों से बदसलूकी स्पा सेंटर में आयोज्य बर्थ डे पार्टी में हथियार दिखाकर मारपीट,लड़कियों से बदसलूकी Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
22

स्पा सेंटर में आयोज्य बर्थ डे पार्टी में हथियार दिखाकर मारपीट,लड़कियों से बदसलूकी

स्पा संचालक पर भी लगा आरोप -केस दर्ज

जोधपुर,स्पा सेंटर में आयोज्य बर्थ डे पार्टी में हथियार दिखाकर मारपीट, लड़कियों से बदसलूकी। शहर के झालामंड स्थित एक स्पा सेंटर एवं कैफे में आयोज्य बर्थ डे पार्टी में युवक के साथ मारपीट,लड़कियों के अपहरण एवं धमकाने का केस कुड़ी थाने में दर्ज हुआ है। पीडि़त की तरफ से स्पा सेंटर-कैफे संचालक पर भी मिली भगत का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने अपहरण मारपीट एवं एससी एसटी एक्ट में प्रकरण दर्ज कर जांच आरंभ की है।मूलत: पांचवी रोड हाल इंडिया बुल्स के पीछे झालामंड निवासी एक युवक की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसकी बर्थ डे पार्टी का आयोजन 13 सितंबर की रात को उसने रॉयल इन कैफे न्यू सनराइज स्पा पर रखा था। जहां पर कुछ महिला मित्र भी आई हुई थी। इस कैफे का संचालन विकास गौड़ एवं विक्रम बोराणा द्वारा किया जाता है।

यह भी पढ़ें – तालाब पर पानी पीते पैर फिसलने से महिला की मौत

रात को बर्थ डे पार्टी में स्वरूप बुडिया, विष्णु नैण,सुनील बुडिया सहित 7-8 लोग वहां आए। इनके हाथ में हथियार था और परिवादी के साथ मारपीट की। फिर महिला मित्रों से बदतमीजी करते हुए दो का अपहरण कर लिया। रिपोर्ट में बताया कि हथियार दिखाकर उसे धमकाया गया और मारपीट की गई। रिपोर्ट मेंं आरोप है कि कैफे का संचालक विकास गौड़ की भी इसमें मिली भगत है। फिलहाल कुड़ी पुलिस ने मामला दर्ज कर अब जांच आरंभ की है। कोई गिरफ्तारी अभी नहीं हुई है।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here