मोबाइल फोन रिपेयर एवं सर्विस प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न मोबाइल फोन रिपेयर एवं सर्विस प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
20

मोबाइल फोन रिपेयर एवं सर्विस प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

जोधपुर,मोबाइल फोन रिपेयर एवं सर्विस प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न।
सीमा सुरक्षा बल फ्रंटियर राजस्थान द्वारा दक्षता आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीण युवाओं को मोबाइल फोन रिपेयर एवं सर्विस प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन आईसीआईसीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान जोधपुर चौखा में किया गया। एक महीने चले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरूआत 8 अगस्त को हुई थी। इस अवसर पर पुनीत रस्तोगी, महानिरीक्षक,राजस्थान फ्रंटियर तथा सुष्मिता चक्रवर्ती संयुक्त निदेशक, आईसीआईसीआई,ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान उपस्थित थीं।

गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार सीमा सुरक्षा बल द्वारा इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम “वाइबैन्ट विलेज प्रोग्राम” के तहत सीमावर्ती क्षेत्रों के युवाओं के लिए आयोजित किए जा रहे हैं। इससे पहले भी अगस्त माह में बीकानेर व जैसलमेर जिलों में डेयरी फार्मिंग के विषय पर भी आईसीआईसीआई आरएसईटीआई,जोधपुर द्वारा प्रशिक्षण दिया गया था और आने वाले दिनों में सीमावर्ती क्षेत्र के युवाओं को डेयरी फार्मिंग विषय पर प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवा इसका लाभ उठाकर आय का एक स्रोत सृजित कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें – शराब के नशे में स्कार्पियो चालक स्कूटी व गमलों को तोड़ गया

सीमा सुरक्षा बल “वाइब्रेट विलेज प्रोग्राम” के तहत सीमावर्ती क्षेत्रों में खेल गतिविधियों,सास्कृतिक कार्यक्रम,स्कूली बच्चों के लिए सीमा दर्शन कार्यक्रम,युवाओं से मीटिंग तथा युवाओं के लिए स्वरोजगार आधारित कार्यक्रमों का आयोजन कर सीमावर्ती क्षेत्रों के युवाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here