हिंदी दिवस पर वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित हिंदी दिवस पर वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
6

हिंदी दिवस पर वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित

भीमताल,हिंदी दिवस के अवसर पर ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट द्वारा आयोजित एक शानदार कार्यक्रम में नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स कीनैनीताल जनपद इकाई की जिलाअध्यक्ष एवं दैनिक भास्कर की कुमाऊँ ब्यूरो प्रमुख दया जोशी द्वारा राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार और उसके संरक्षण तथा संवर्घन पर दी गई टिप्स को विद्यार्थियों ने हाथों हाथ लेते हुए मंत्रमुग्ध कर देने वाले भाषण को काफी सराहा। यहां आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता को प्रतिभागियों ने अपनी वाक पटुता और हिंदी के प्रति जुनून का प्रदर्शन करते हुए इसे एक कठिन प्रतियोगिता बनाया। सभी प्रतिभागियों की प्रस्तुति पर गहन विचार-विमर्श करने के बाद विजेता प्रतिभागियों के नामों की घोषणा की गई। जिसमें बीटेक तृतीय वर्ष की छात्रा प्रेरणा गुरूरानी ने प्रथम, बीसीए तीसरे सेमीस्टर के छात्र ललित कैड़ा के द्वितीय और बीबीए पांचवे सेमिस्टर के छात्र स्वर्ण शौर्यम स्वर्णकार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के निदेशक डॉ एमसी लोहानी एंव अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अपनी तरह के विशेष और शानदार कार्यक्रम में वरि पत्रकार दया जोशी विश्वविद्यालय प्रबंधन के आमंत्रण पर बतौर निर्णायक हिंदी दिवस समारोह के इस आयोजन में शामिल हुई थी। उनके साथ दैनिक भास्कर के वरि पत्रकार सुरेश उपाध्याय और फास्ट न्यूज के संपादक ईश्वरीदत्त भट्ट भी निर्णायक मंडल में शामिल थे। निर्णायक मंडल की ओर से सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह हिंदी दिवस समारोह हिंदी भाषा के माध्यम से हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित और बढ़ावा देने की हमारी प्रतिबद्धता का एक प्रमाण था। इस दौरान विद्यार्थियों सहित उपस्थित सभी प्रबुद्धजनों ने अपनी भाषाई विविधता को अपनाने और उसका पोषण करने की शपथ ली।

यह भी पढ़ें – जम्मूतवी-अहमदाबाद एक्सप्रेस आंशिक रद्द

कार्यक्रम के आयोजन में डॉ निधि भट्ट पंत,डॉ सोमेश शर्मा,डॉ प्रकाश गड़िया,डॉ फरहा खान,डॉ आशीष, पीडीपी हेड ललित सिंह,एसओसी हेड संदीप बुधानी,कमल सांगुड़ी, संदीप बिष्ट,दीक्षा तिवारी,कविता खाती,ईशा तिवारी,आलोक उपाध्याय, सुरभि सक्सेना,रामानुज तिवारी, भावेश जोशी आदि का विशेष योगदान रहा।नेशनलिस्ट यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक चन्द्र भट्ट एवं महासचिव सुनील मेहता ने यूनियन के प्रदेश कार्यकारिणी की ओर से हिंदी दिवस पर निर्णायक मंडल में शामिल रहे सभी सभी सदस्यों और विश्वविद्यालय को इस शानदार आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here