सुबह से होती रही रुकरुक कर बारिश मौसम हुआ सुहावना,उमस से राहत सुबह से होती रही रुकरुक कर बारिश मौसम हुआ सुहावना,उमस से राहत Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
8

सुबह से होती रही रुकरुक कर बारिश मौसम हुआ सुहावना,उमस से राहत

बंगाल की खाड़ी के कम दबाव का असर मारवाड़ पर

जोधपुर,विदा हो चुका मानसून लंबे समय बाद फिर प्रदेश में सक्रिय हो गया है। बंगाल की खाड़ी पर बने कम दबावी क्षेत्र से मानसून की मेहर फिर प्रदेश पर बनी है। जो आगामी चार पांच दिनों तक बनी रहेगी। प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हो सकती है। इधर इस कम दबावी क्षेत्र का असर मारवाड़ पर आज देखने को मिला। जोधपुर शहर और आस पास गांवों में सुबह से ही घटाटोप छाया रहा। अल सुबह से ही रुकरुक कर शहर और आस पास के गांवों में बारिश होने से किसानों के मुरझाए चेहरे खिल गए है।

यह भी पढ़ें – कलक्टर ने किया बाईजी तालाब के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण

गुरुवार को छाए बादलों और बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है। भीषण गर्मी और उमस की मार झेल रहे मारवाड़वासियों ने आज काफी राहत महसूस की। हालांकि बुधवार का तापमान 35 डिग्री होने पर कुछ गर्मी और उमस से राहत मिली थी, मगर आज सुबह से ही मौसम खुशनुमा बना रहने से लोगों को काफी हद तक उमस और गर्मी से निजात मिल गई। सूर्यदेव ने कुछ क्षण के लिए दर्शन दिए। फिलहाल आसमां पर बादल छाए होने के साथ मौसम खुशनुमा बना हुआ है। जिले के लूणी कस्बा क्षेत्र में सुबह अच्छी बारिश होने के साथ खेतों में पानी भर गया। एक बार फिर मानसून की सक्रियता बनने से किसानों के चेहरों पर रौनक ला दी है। हालांकि कई कृषकों ने खरीफ की कटाई करनी शुरू कर दी है। कटी फसलों पर बारिश गिरने से फसल नुकसान का भी पूरा अंदेशा बना हुआ है।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here