मसूरिया बाबा रामदेव मेले का उद्घाटन आज मसूरिया बाबा रामदेव मेले का उद्घाटन आज Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
106

मसूरिया बाबा रामदेव मेले का उद्घाटन आज

  • तैयारियां पूर्ण
  • प्रशासन की व्यवस्था चाकचौबंद

जोधपुर,मसूरिया बाबा रामदेव मेले का उद्घाटन आज। मसूरिया स्थित बाबा रामदेव मंदिर में आयोजित होने वाले मेले का उद्घाटन शुक्रवार सांय 6 बजे जोधपुर जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता व डीसीपी वेस्ट गौरव यादव द्वारा किया जाएगा। इनके साथ मुख्य अतिथि के रूप में हिंगलाज माता मंदिर के सर्वानंद,महेंद्र व्यास दुर्गा मंदिर,सीए प्रफुल्ल भंडारी समाजसेवी मौजूद रहेंगे। श्रीपीपा क्षत्रिय समस्त न्याति सभा ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र चौहान के साथ सचिव नरेंद्र गोयल, कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम राखेचा,उपाध्यक्ष शिवप्रसाद दहिया,दिनेश गोयल, मीडिया प्रभारी रंजन दईया मौजूद रहेंगे।

ट्रस्ट अध्यक्ष नरेंद्र चौहान ने बताया कि मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सायं उद्घाटन के साथ मेला विधिवत रूप से शुरु हो जाएगा। उद्घाटन के बाद राजस्थान संगीत नाटक अकादमी की ओर से यहां विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। मसूरिया बाबा रामदेव के मेले की तैयारियों के लिए पीपा क्षत्रिय समाज ट्रस्ट के कार्यकर्ता 24 घंटे जुटे हुए हैं। मेले में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस की माकूल व्यवस्था रहेगी। पूरा मेला परिसर क्लोज सर्किट टीवी की नजर में रहेगा। जातरुओं को दर्शन के लिए भीड़भाड़ व आसानी से दर्शन के लिए बाहरी सड़क से ही बेरिकेट्स लगाए गए हैं।

यह भी पढ़ें – शहर विधानसभा के बीएलओ व सुपरवाइजर का प्रशिक्षण आयोजित

बाबा की बीज 17 को
मारवाड़ का महाकुंभ नाम से विख्यात बाबा रामदेव का मुख्य मेला बाबा की बीज को होता है,इस दिन दर्शन का विशेष महत्व है। इस बार बाबा की बीज 17 सितंबर भादवा की बीज तिथि को है। इस मेले में बाबा के भक्त श्रद्धालु पूरे भारतवर्ष से आते हैं। श्रीपीपा क्षत्रिय समस्त न्याति सभा ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र चौहान ने बताया कि मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं एव उनके सामान की सुरक्षा के लिए तथा किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पूरे मंदिर परिसर एवं बाहर रोड तक 60 सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। जिससे पूरे मंदिर परिसर में नजर रखी जाएगी इसके लिए मंदिर प्रशासन ने अलग से एक सीसीटीवी रूम की व्यवस्था की है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर प्रशासन एवं जिला प्रशासन की तरफ से पूरे मंदिर परिसर एवं बाहर की तरफ बेरीकेटिंग की व्यवस्था की गई है।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here