राष्ट्रीय लोक अदालत में 278 प्रकरणों का निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत में 278 प्रकरणों का निस्तारण Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
15

राष्ट्रीय लोक अदालत में 278 प्रकरणों का निस्तारण

जोधपुर,राष्ट्रीय लोक अदालत में 278 प्रकरणों का निस्तारण। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण,नई दिल्ली व राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण,जयपुर एवं अध्यक्ष, राजस्थान उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति,जोधपुर के निर्देशानुसार वर्ष 2023 की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन राजस्थान उच्च न्यायालय भवन, जोधपुर में शनिवार को किया गया।
राजस्थान उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति के सचिव अजीज खान ने बताया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ न्यायाधीश एवं अध्यक्ष राजस्थान उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति,जोधपुर विजय बिश्नोई ने दीप प्रज्जवलन कर किया।
इस अवसर पर राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश अरूण भंसाली,विनीत कुमार माथुर, रेखा बोराणा,कुलदीप माथुर,योगेन्द्र कुमार पुरोहित उपस्थित थे तथा संबंधित अधिवक्ता भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें – एम्स जोधपुर में हुई लीवर की जटिल सर्जरी

इस राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए उच्च न्यायालय में 5 बैंचों का गठन किया गया। जिसके तहत बैंच संख्या 1 में न्यायाधीश अरुण भंसाली अध्यक्ष व दीपक मेनारिया सदस्य,बैंच संख्या 2 में न्यायाधीश विनीत कुमार माथुर अध्यक्ष व बलजिन्दर सिंह सन्धू सदस्य,बैंच संख्या 3 में न्यायाधीश रेखा बोराणा अध्यक्ष व हरीश पुरोहित सदस्य,बैंच संख्या 4 में न्यायाधीश कुलदीप माथुर अध्यक्ष व प्रीतम सोलंकी सदस्य,बैंच संख्या 5 में न्यायाधीश योगेन्द्र कुमार पुरोहित अध्यक्ष व विनय कोठारी ने बतौर सदस्य सुनवाई कर पक्षकारों के मध्य समझाइश करवाकर विभिन्न प्रकृति के कुल 278 प्रकरणों का निस्तारण कर 6,42,34,372/- के अवार्ड पारित किए गए।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here