राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता आयोजित राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता आयोजित Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
13

राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता आयोजित

जोधपुर, मारवाड़ शाखा द्वारा शनिवार को शाखा स्तर पर राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता श्रीमहालक्ष्मी शिक्षण संस्थान प्रताप नगर के सभागार में परिषद की नियमावली के अनुरूप आयोजित की गयी। जिसमे जोधपुर शहर के 6 विद्यालयों ने भाग लिया। इनमें अग्रवाल जमना देवी स्कूल प्रथम,लक्ष्मी देवी मुंधड़ा उच्च माध्यमिक विद्यालय द्वितीय,सरदार दून पब्लिक स्कूल तृतीय,आरके पुब्लिक स्कूल सांत्वना,भवानी आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय सांत्वना तथा राजकीय उच्च माध्यमिक मध्य पूर्व विद्यालय गंगाना को सांत्वना पुरस्कार मिला।

यह भी पढ़ें – कायस्थ वरिष्ठजन द्वितीय स्नेह मिलन सम्पन्न

प्रथम स्थान प्राप्त विद्यालय 1 अक्टूबर को सिरोही में प्रांतीय स्तर पर भाग लेने के लिए योग्य मानी गयी। इस आयोजन में मारवाड़ शाखा के 10 सदस्यों ने भाग लेकर कार्यक्रम को उत्कृस्टता से संपन्न कराया। प्रांतीय अध्यक्ष जेपी शर्मा,शाखा दायित्वधारी डॉ दिनेश पेड़ीवाल, आकाशजी मेहता,आनंद प्रकाश गुप्ता,शशि प्रभा,प्रकल्प प्रभारी गायत्रीजी भारद्वाज एवं महालक्ष्मी शिक्षण संस्थान के मानद सचिव अनुराग लोहिया ने दीप प्रज्जवलन एवं माँ भारती व विवेकानंदजी की तस्वीर पर माल्यापर्ण तथा वन्दे मातरम गायन किया। गायत्री ने उपस्थित शाखा सदस्यों का परिचय कराया। अनुरागजी लोहिया के स्वागत उद्भोदन के बाद परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष जीपी शर्मा ने भारत विकास परिषद का परिचय,राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का महत्त्व इत्यादि पर सारगर्भित चर्चा की। सभी विद्यालयों के दलों द्वारा हिंदी,संस्कृत,लोक गीतों की सुन्दर प्रस्तुति दी गई। शाखा द्वारा नियुक्त जजों के पैनल (3) के द्वारा भरी गयी मार्किंग शीट से प्रथम, द्वितीय,तृतीय रैंक का निर्धारण कर उसकी घोषणा शाखा उपाध्यक्ष आकाश मेहता ने करतल ध्वनि के मध्य किया। टीमों को पुरस्कार में मोमेंटो भेंट किया गया। अंत मे अध्यक्ष ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में शाखा सदस्य कैलाश माथुर,गोपाराम, सुरेंद्र वैष्णव,राजेश्वरी माथुर भी उपस्थित थे। राष्ट्र गीत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here