
जोधपुरी अरोड़ा खत्री नवयुवक सेवा समिति (रजि.) द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वरूण सप्तमी के उपलक्ष में 23वे विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन जोधपुरी अरोड़ा खत्री समाज न्याति नोहरे, खांडा फलसा में कल दिनांक 6 सितंबर 2023 को प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा।
समिति के राकेश अरोड़ा ने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन हर वर्ष वरूण सप्तमी के अवसर पर किया जाता है और गत 20 वर्षो से निरंतर समाज इस सफल आयोजन को करने हेतु प्रयासरत है। गत वर्ष समाजबंधुओं द्वारा लगभग 80 यूनिट रक्तदान किया गया। इस वर्ष समिति का उद्देश्य लगभग 101 रक्तदान का है । उन्होंने बताया कि इसमें महात्मा गांधी अस्पताल के ब्लड बैंक के डॉक्टर्स की टीम का विशेष सहयोग रहता है। साथ ही, अजय हवेजा द्वारा BLOOD SUGAR TEST. [ रक्त मे शुगर जाँच ] भी किया जायेगा. ….. एवं जोधपुरी अरोड़ा खत्री समाज के सभी पदाधिकारीगण एवं विभिन्न सदस्यों का भी विशेष सहयोग कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु प्राप्त होता है। अतः उन्होंने समाज के युवाओं को संबोधित करते हुए उनसे बढ चढ कर इस विशाल शिविर में ज्यादा से ज्यादा रक्तदान कर सहयोग करने हेतु आग्रह किया।
इस शिविर का उद्देश्य रक्तदान के प्रति समाज को जागरूक करना और एक स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश देना है। अरोड़ा खत्री समाज, जोधपुर के समाजबंधु इस आयोजन में भाग लेकर अपने मूल्यवान योगदान के माध्यम से समाज के उन्नति में विशेष योगदान कर रहे हैं व आगे भी करते रहेंगे।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















