राजस्थान सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण संस्थान जिला जोधपुर द्वारा जोधपुर से पुलिस विभाग के विभिन्न जिलों/यूनिटों से सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सम्मान समारोह और स्नेहमिलन आयोजित

0
12

आज दिनांक ०३.०९.३०२३ को राजस्थान सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण संस्थान जिला जोधपुर द्वारा जोधपुर से पुलिस विभाग के विभिन्न जिलों/यूनिटों से सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का पुलिस लाईन आयुक्तालय जोधपुर के सभागार में सम्मान समारोह एवं मीटिंग का आयोजन किया गया। समारोह की शुरुआत “राष्ट्रगान” से की गई, तत्पश्चात हाल ही दिनों में पुलिस के राजकार्यों के निर्वहन के दौरान शहिद व सेवानिवृत्त के बाद हृदयाघात से स्वर्गवास हो जाने पर २ मिनट का मौन रख कर स्वर्गीय आत्मा की शांति के श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उसके बाद सचिव नरेंद्र सिंह चांपावत (सचिव) द्वारा दिनांक २०.०८.२०२३ को राजस्थान पुलिस अकादमी जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय मीटिंग में संगठन के पारदर्शी कार्यप्रणाली व संगठन में अनुशासन हेतु सुझाये गये बिंदुओ पर चर्चा की गई व संगठन के विस्तार हेतु ज्यादा से ज्यादा संख्या में विधिवत सदस्य बनाये जाने की चर्चा की गई, ८० वर्ष से अधिक आयु प्राप्त जोधपुर में निवासरत सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित करने बाबत तैयार प्रथम सूची का पठन कर अनुमोदन करवाया गया, द्वितीय सूची हेतु पूर्ण सूचनाएं एकत्रित करने हेतु बताया गया, सेवारत पुलिस कार्मिकों की स्थानान्तरण नीति में बदलाव की मांग पर भी चर्चा की गई, इसके बाद सेवानिवृत्त सम्मान में श्री श्रवण कुमार जी रामावत कम्पनी कमाण्डर, श्री मोहन सिंह जी इन्दा प्लाटून कमांडर, श्री जय सिंह जी चारण उप निरीक्षक पुलिस, श्री खिव राज जी दहिया सहायक उप निरीक्षक पुलिस, श्री रघुवीर सिंह जी हैड कांस्टेबल, श्री मान सिंह जी हैड कांस्टेबल, श्री जवरी लाल जी हैड कांस्टेबल, श्री शंकर लाल जी हैड कांस्टेबल व ओम सिंह जी कानि को शोल ओढ़ा व पुष्प माला पहना कर स्वागत किया गया व उनके आगामी कुशल जीवन व स्वस्थ की मंगल कामना की गई, इस अवसर पर सेवानिवृत्त सर्व श्री नरपत सिंह जी चोहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (प्रदेश महासचिव जोधपुर महानगर) श्री दलपत सिंह जी भाटी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (संभागीय अध्यक्ष) श्री ओमप्रकाश जी उज्जवल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (संभागीय उपाध्यक्ष) श्री राम सिंह जी चारण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, श्री भंवर सिंह जी निरीक्षक पुलिस, उप निरीक्षक सर्व श्री जुगल किशोर जी सारस्वत (अध्यक्ष), ज्ञान सिंह जी इन्दा (मिडिया प्रभारी), श्री झुमरी राम जी (कोषाध्यक्ष), नरपत सिंह जी, श्री उम्मेद सिंह जी, नारायण राम जी, भौम राज जी सारस्वत, श्री तुलछाराम जी, श्री करणा राम जी, श्री प्रभू सिंह जी, श्री बसंत राज जी, श्री देवीसिंह जी, श्री पुखराज जी, प्लाटून कमांडर श्री शिव सिंह जी तिबणा, प्लाटून कमांडर श्री किशनाराम जी गौड़, सहायक उप निरीक्षक पुलिस सर्व श्री सुजान सिंह जी, श्री भंवर सिंह जी, श्री रामपाल जी, श्री हिम्मत सिंह जी पीलवा, हैड कांस्टेबल सर्व श्री राजेन्द्र कुमार जी शर्मा (उपाध्यक्ष) नरेन्द्र सिंह चाॅपावत (सचिव), श्री शेरा राम जी, श्री प्रेम सिंह जी जाणी, श्री सुरेन्द्र सिंह जी, श्री भंवर सिंह जी होलपुर, श्री गिरधारी सिंह जी पीलवा, श्री राजू सिंह जी नथावड़ी आदी उपस्थित रहे, इस अवसर पर श्री ओम प्रकाश जी उज्जवल सेवानिवृत्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (संभागीय उपाध्यक्ष) एवं श्री राम सिंह जी चारण सेवानिवृत्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, श्री श्रवण कुमार जी रामावत सेवानिवृत्त कम्पनी कमाण्डर, श्री ज्ञान सिंह जी इन्दा जोलियाली सेवानिवृत्त उप निरीक्षक पुलिस, ने अपने विचार व्यक्त किए व सभी सेवानिवृत्त साथियों को बधाई दी तथा आगामी जीवन में हर तरह से खुश रहने, सामाजिक पारिवारिक रिश्तों को मजबूत करने, पेंशन परिलाभ को सोच समझकर अच्छी जगह निवेश करने, संगठन की गतिविधियों में भाग लेने, हर कार्य में सक्रिय रहकर ऊर्जावान रहने के बारे में बताया। संगठन के मिडिया प्लेटफार्म पर अनगर्ल टिप्पणी नहीं करने की सलाह दी गई, इस अवसर पर श्री प्रेम सिंह जी जाणी सेवानिवृत हैड कांस्टेबल ने अपनी निजी समस्या बताई, जिसके समाधान हेतु श्री ओमप्रकाश जी उज्जवल साहब ने संबंधित अधिकारी को मौके पर ही फोन से वार्ता कर आग्रह किया, जिस पर उन्होंने समाधान का आश्वासन दिया। श्री भंवर लाल जी विश्नोई सहायक उप निरीक्षक पुलिस ड्यूटी के दौरान दिनांक १५.०८.२०२३ को जानबूझकर कारित की गई वाहन दुर्घटना से शहिद हो गये, को शहिद का दर्जा व आश्रित को अन्य परिलाभ दिये जाने बाबत माननीय मुख्यमंत्री राज सरकार को जिला कलेक्टर के माध्यम से व महानिदेशक पुलिस का पुलिस आयुक्त जोधपुर के माध्यम से दिनांक ०४.०९.२०२३ को प्रातः ११ बजे ज्ञापन देना प्रस्तावित किया गया, इसी प्रकार श्री बाघ सिंह जी सेवानिवृत निरीक्षक पुलिस(जिला- जैसलमेर) के ४ वर्षों से लम्बित यात्रा भत्ता बिल पारित कराने बाबत एक ज्ञापन महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज जोधपुर को भी उसी देना प्रस्तावित किया गया। मंच संचालन नरेन्द्र सिंह चाॅपावत ने व धन्यवाद ज्ञापन श्री जुगल किशोर जी सारस्वत ने किया। श्री जुगल किशोर जी सारस्वत ने इस अवसर पर संगठन की कार्यप्रणाली व इसकी महत्ता के बारे में जानकारी दी साथ ही भरोसा दिलाया कि सेवानिवृत्त के साथ ही सेवारत पुलिस कार्मिको के किसी भी स्तर कोई कार्य निष्पादन में विलम्ब या बाधा उत्पन्न होने पर संगठन के संज्ञान में लाया जावे, संगठन आपके साथ रहेगा, हर स्तर पर अधिकारियों से व्यक्तिगत सम्पर्क कर उनके अवधान में लाया जाकर समाधान के पूर्ण प्रयास किये जायेंगे।

This News is Updated by Amit Vyas
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।