सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, चाची व भाभी घायल सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, चाची व भाभी घायल Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
8

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, चाची व भाभी घायल

जोधपुर,सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत,चाची व भाभी घायल। शहर के निकटवर्ती जाजीवाल कांकराला बनाड़ रोड पर बुधवार की रात को बाइक सवार एक युवक,उसकी भाभी व चाची सडक़ हादसे में बुरी तरह घायल हो गए। इसमें युवक को अस्पताल लाए जाने पर डॉक्टर ने मृत बता दिया। उसकी भाभी और चाची का निजी अस्पताल में उपचार जारी है।बनाड़ पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजन को सुपुर्द किया। बोलेरो नंबर के आधार पर चालक की तलाश की जा रही है।

यह भी पढें – सरकारी स्कूल में सेंध लगाने के दो आरोपी गिरफ्तार

बनाड़ पुलिस ने बताया कि पीपाड़ शहर के मलार निवासी 35 साल का ओंकार सिंह पुत्र समंदर सिंह अपनी बाइक पर भाभी और चाची के साथ पीपाड़ मलार से जोधपुर की तरफ आ रहे थे। तब जाजीवाल कांकराला गांव की सरहद में सामने से आ रही एक बोलेरो कैंपर के चालक ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें ओंकार सिंह की मौत हो गई। उसकी भाभी और चाची का बनाड़ स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। बनाड़ पुलिस ने बताया कि बोलेरो को जब्त कर लिया गया है। चालक की पहचान के साथ तलाश की जा रही है। मृतक के भाई किशन सिंह की तरफ से केस दर्ज करवाया गया है।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here