जोधपुर की फिजाओं में सदाबहार गीतों की एक शाम में गोल्डन एरा की “द सोल ऑफ़ म्यूजिक” का आयोजन 3 सितंबर को

0
11

जोधपुर,1 सितंबर। जोधपुर की फिजाओं में सदाबहार गीतों की एक शाम में गोल्डन एरा की “द सोल ऑफ़ म्यूजिक” का जादू दर्शकों की आत्मा में उतारने की तैयारियां की जा रही हैं। 3 सितंबर को आयोजित होंगे इस कार्यक्रम में मौका है सर प्रताप विधि महाविद्यालय के 5 वें स्थापना दिवस का। प्रमुख आयोजक एवम नव शिक्षा समाज के अध्यक्ष गिरीश माथुर ने बताया कि संगीत हमारे जीवन की आत्मा है और जीवन में संगीत एक नई ऊर्जा भरता है इसलिए इस अवसर पर हमने गोल्डन एरा की सांझ सजाने की तैयारियां क़रीब पूर्ण कर ली हैं।

सांझ के प्रस्तुतकर्ता और मशहूर एंकर प्रमोद सिंघल ने बताया कि खासतौर पर 1960 के सदाबहार गीतों के साथ हम ये संध्या यादगार बना रहे हैं। लोकप्रिय गायक और संगीत कंपोजर जगदीश हर्ष एवम युवा गायक अजय पुरोहित के नेतृत्व में गीत संगीत की प्रस्तुति की जा रही है।

सिंघल ने बताया कि विशेष मेडली से संध्या शुरू होगी। अजय पुरोहित आने से उसके आए बहार, नेहा हर्ष बाहों में चले आओ, जगदीश हर्ष कहीं दूर जब दिन ढल जाए, गिरीश माथुर बाबुल कौन घड़ी ये आई, चंदन बैनर्जी तुझको पुकारे मेरा प्यार, डा विवेक भारद्वाज सजनवा बैरी हो गए, विभा व्यास तूने ओ रंगीले, प्रमोद माथुर खुशी की वो रात आ गई, संजय माथुर तौबा ये मतवाली चाल, गोविंद चेलानी आ लौट के आजा मेरे मीत आशीष सोनी चाहे कोई मुझे जंगली कहे तथा अजय दवे रात कली एक ख्वाब में आई और प्रमोद माथुर द्वारा खुशी की वो रात आ गई जैसे सुरीले गीत सजेंगे। विशेष परफॉर्मर वीना परिक के साथ और भी दिल जीत लेने वाले गीत प्रस्तुत किए जायेंगे। संगीत संयोजन गजेंद्र द्वारा किया जायेगा।

This News is Updated by Amit Vyas
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।