रेलवे का सीपीआर प्रशिक्षण अभियान सम्पन्न रेलवे का सीपीआर प्रशिक्षण अभियान सम्पन्न Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
10

रेलवे का सीपीआर प्रशिक्षण अभियान सम्पन्न

डीआरएम ऑफिस में कर्मचारियों ने लिया सीपीआर प्रशिक्षण

जोधपुर,रेलवे का सीपीआर प्रशिक्षण अभियान सम्पन्न। रेलकर्मचारियों में सीपीआर तकनीक के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से उत्तर – पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल पर आयोजित सीपीआर जागरूकता अभियान गुरुवार को सम्पन्न हो गया। अभियान के तहत आयोजित चार सत्रों में सैंकड़ों कर्मचारियों को सीपी आर तकनीक का प्रशिक्षण दिया गया।

डीआरएम पंकज कुमार सिंह के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत गुरुवार को डीआरएम ऑफिस परिसर में आयोजित प्रशिक्षण सत्र में कर्मचारियों व अधिकारियों ने भाग लिया। अंतिम सत्र में डॉ राजेंद्र तातेड़ व राजेश सिंघवी ने सीपीआर तकनीक के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। डॉ तातेड़ ने बताया कि आजकल की परिस्थितियों को देखते हुए सीपीआर तकनीक के बारे में प्रत्येक व्यक्ति को जानकारी और इसे देने की प्रक्रिया का ज्ञान होना बेहद आवश्यक है।

यह भी पढ़ें- एसएन मेडिकल कॉलेज के दो वरिष्ठ चिकित्सक सेवानिवृत

उल्लेखनीय है कि कार्मिक शाखा के संयोजन में मंडल के कोच केयर कॉम्प्लेक्स,भगत की कोठी डीजल शेड व रेलवे स्टेशन पर सीपीआर प्रशिक्षण सत्रों का आयोजन किया गया था जिसमें अनेक कर्मचारियों ने भाग लिया।इससे पहले मंडल कार्मिक अधिकारी डॉ अरविंद कुमार व सहायक कार्मिक अधिकारी राधेश्याम चितारा ने डॉ तातेड़ व सिंघवी का वेलकम प्लांट व माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार जोशी ने किया। इस अवसर पर मुख्य कर्मचारी कल्याण निरीक्षक राजीव शर्मा,रामेश्वर दास,अनिल चानना,राजेश गुप्ता, कार्मिक शाखा की कार्यालय अधीक्षक अरुणा गोयल,नेमीचंद प्रजापत कुलदीप व्यास,विवेक शील,गोरधन व्यास,वैष्णवी,किरण शर्मा सहित बड़ी संख्या में निरीक्षक व महिला कर्मचारी उपस्थित थे।

खबरें फटाफट की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here