पीआरओ कार्यालय के सहायक प्रशासनिक अधिकारी पुरोहित सेवानिवृत्त

0
71

कार्यालय स्टाफ, जार व अन्य संगठनों ने किया अभिनंदन

जोधपुर। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, जोधपुर के सहायक प्रशासनिक अधिकारी जगदीश पुरोहित 38 साल की सेवाएं देने के बाद गुरुवार को राजकीय दायित्व से निवृत्त हुए। पीआरओ कार्यालय स्टाफ, जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) एवं अन्य संगठनों की ओर से उनका अभिनंदन कर भावभीनी विदाई दी गई ।

सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, जोधपुर के पूर्व उपनिदेशक आनंदराज व्यास व प्रमोद सिंघल एवं पीआरओ आकांक्षा पालावत के आतिथ्य में आयाजित समारोह में कार्यालय के एपीआरओ अभयसिंह, राजेंद्रसिंह राठौड़, महावीरचंद लोढ़ा, पृथ्वीसिंह सिसोदिया व मनीष के साथ ही जार के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश पारीक, जिलाध्यक्ष सैयद मुनव्वर अली, रामजी व्यास, मुकेश श्रीमाली एवं गोविन्द सिंह ने जगदीश पुरोहित का माल्यार्पण, उपहार एवं स्मृतिचिन्ह भेंटकर अभिनंदन किया। विदाई समारोह का संचालन भानु पुरोहित ने किया ।

This News is Updated by Amit Vyas
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।