रात को चार टायर पर खड़ा किया वाहन सुबह मिले तीन, खड़ी पिकअप से टायर खोलकर ले गए चोर।

0
9

कालाढूंगी। यहां वार्ड नंबर दो में मुख्य हाइवे के किनारे खड़ी एक पिकअप से अज्ञात चोर पिकअप का एक टायर खोल कर ले गए। घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है। चोर टायर के साथ पिकअप में रखा तिरपाल भी ले गए। कालाढूंगी के वार्ड नंबर दो में मुख्य हाइवे के किनारे वाहन स्वामी के रिश्तेदार की ढोला सामान की दुकान है, इसी पिकअप से सामान ढुलाई का काम किया जाता है। वाहन स्वामी द्वारा रोज की तरह अपनी पिकअप को यहां खड़ा किया गया था, मगर सुबह को जब अपने वाहन को देखा तो उसका एक टायर गायब था, और वाहन का तिरपाल भी नहीं था। अज्ञात चोर वाहन को जैक के सहारे टायर खोलकर ले गए। वाहन स्वामी द्वारा कालाढूंगी पुलिस को इसकी सूचना दी गई है। सूचना मिलने के बाद कालाढूंगी पुलिस आसपास और मुख्य हाइवे के सीसीटीवी कैमरे को खंगालने में लगी हुई है।

This News is Updated by Amit Vyas
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।