सरमथुरा: वारदात की फिराक में घूमता हुआ आरोपी गिरफ्तार,कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर को किया बरामद

0
9

रिपोर्टर राजेश कुशवाह सरमथुरा धौलपुर 

सरमथुरा- धौलपुर पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला स्तर पर अवैध हथियार रखने वाले अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत वृत्ताधिकारी रविराज सिंह आरपीएस के निकटतम सुपरवीजन मे पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वाले अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुये दिनांक 25-08-2023 को थानाधिकारी कृपालसिंह के नेतृत्व में पुलिस ने अवैध हथियार रखने वाले अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए राजबीरसिंह हैडकानि० मय जाब्ता द्वारा मुखविर की सूचना पर मुल्जिम ऋषिकेश पुत्र रामगोपाल उम्र 25 साल जाति मीना निवासी पदमपुरा को बारदात करने की फिराक से एक अबैध देशी कट्टा 315 बोर मय एक जिन्दा कारसूत लेकर घूमते हुये कस्वा के सत्ती का चौक से गिरफ्तार किया है।आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।आगे भी ईलाके मे अवैध हथियार रखने वाले अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।कार्रवाई के दौरान थानाप्रभारी कृपाल सिंह,हैड कोन्स्टेवल राजबीर सिंह,कोन्स्टेवल सुमेर सिंह,मनोज कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहें।

This News is Updated by Amit Vyas
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।