जोधपुर : आरपीएफ ने 03 माह से लापता व्यक्ति को परिजनों से मिलवाया

0
92

जोधपुर 22 अगस्त। दिनांक 07 जुलाई 2023 को रेलवे स्टेशन जोधपुर पर तैनात आरपीएफ के सहायक उप निरीक्षक अजीत खान व कांस्टेबल राजकुमार यादव ने जोधपुर रेलवे स्टेशन परिसर में लावारिश हालत में घूम रहे एक मानसिक विक्षिप्त व्यक्तिय को देखा। नाम पता पूछने पर कुछ नही बता रहा था। बाद उक्त व्यक्ति के पास मिले आधार कार्ड के अनुसार नाम सतेंद्र राम निवासी गांव भलुआरी डुमरा, रोहतास, बिहार ज्ञात हुआ। बाद उक्त व्यक्ति को आरपीएफ जोधपुर के सहयोग से अपना घर आश्रम जोधपुर भेजा गया। परिजनों से मिलवाने के क्रम में आरपीएफ के एएसआई अजीत खान व अपना घर आश्रम के प्रतिनिधि देवीलाल द्वारा संबंधित सिविल पुलिस से सम्पर्क कर परिजनों का पता लगाकर सतेंद्र के बारे में जानकारी दिया। जिस पर दिनांक 22.08.2023 को परिजनो के जोधपुर आकर अपना घर आश्रम से उक्त सतेंद्र को अपने साथ लेकर गए जिन्होंने आरपीएफ और आश्रम के सदस्यों के कार्य की बहुत तारीफ किया।

This News is Updated by Amit Vyas
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।