पत्नी व परिवार से विवाद के बाद युवक पहुंचा रेल पटरियों पर,पुलिस ने बचाया पत्नी व परिवार से विवाद के बाद युवक पहुंचा रेल पटरियों पर,पुलिस ने बचाया Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
13

पत्नी व परिवार से विवाद के बाद युवक पहुंचा रेल पटरियों पर,पुलिस ने बचाया

  • झाड़ियों में मदहोशी हालत में मिला
  • अस्पताल भिजवाया

जोधपुर,पत्नी व परिवार से विवाद के बाद युवक पहुंचा रेल पटरियों पर, पुलिस ने बचाया। शहर के अंदरूनी क्षेत्र बागरा बस्ती अंबेकडकर कॉलोनी का रहने वाला एक युवक सोमवार को पत्नी और परिवार से विवाद के बाद मरने के लिए रेलवे पटरियों पर पहुंच गया। मंडोर पुलिस को पता लगने पर वहां पहुंची और युवक को झाडिय़ों में मदहोशी की हालत मेें पाया। बाद में उसे मंडोर सेटेलाइट अस्पताल लाकर भर्ती करवाया गया। युवक का अब उपचार चल रहा है। मंडोर थाने के एएसआई ओमप्रकाश ने बताया कि बागरा बस्ती अंबेडकर कॉलोनी सदर कोतवाली का रहने वाला एक युवक आज दिन में अपनी पत्नी व परिवार जनों से विवाद कर आत्महत्या करने के लिए बेरीगंगा रेलवे क्रॉसिंग के पास अपनी मोटरसाइकिल खड़ी कर रेलवे ट्रैक के पास आया। गनीमत रही कि वक्त घटना के समय कोई ट्रेन नहीं पहुंची। तब किसी व्यक्ति ने थाना पुलिस को इसकी सूचना दी।

इसे भी पढ़ें- जिंदगी व मौत से जूझ रहे बीएसएफ जवान को हैलीकॉप्टर से जोधपुर लाकर बचाई जान

एएसआई ओमप्रकाश मयजाब्ते के वहां पहुंचे। तब रेलवे ट्रेक पर युवक की बाइक नजर आई। झाडिय़ों में युवक मदहोशी हालत में मिला। उसके मुंह से झाग निकल रहे थे और वह मरना चाहता हूं कह रहा था। इस पर कांस्टेबल विश्राराम,विनोद ने तत्काल युवक को मंडोर नयापुरा सेटेलाइट अस्पताल भिजवाया। गेटमैन राकेश की सहायता पुलिस ने युवक को ढूंढा था। बाद में परिवार के लोगों को बुलाकर उसकी पहचान करवाई गई। युवक का स्वास्थ्य अब ठीक बताया गया है।

खबरें फटाफट की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here