रूरा। पिता की डांट से नाराज 12 वर्षीय किशोरी घर छोड़कर चली गई। पीड़ित पिता ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने बताया कि घरेलू काम करने में आनाकानी करने पर उसने 19 अगस्त की शाम को अपनी 12 वर्षीया पुत्री को डांट दिया तो पुत्री घर छोड़कर चली गई। काफी देर तक वापस न लौटने पर पुत्री की तलाश शुरू की तो उसका कोई पता नहीं चला है।
थाना प्रभारी समर बहादुर सिंह ने बताया कि पिता की शिकायत पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना और लापता किशोरी की तलाश शुरू की गई है।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















