अतिरिक्त दहेज की मांग पर पत्नी को किया बेघर

0
18

रूरा।थाना क्षेत्र के ग्राम कारी कलवारी की 3 बच्चों की मां ने पति पर अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर बच्चों सहित मारपीट कर घर से बाहर निकाल देने की शिकायत पुलिस से की है।

थाना क्षेत्र के गांव कारी कलवारी निवासिनी गीतांजलि ने बताया कि वर्ष 2011 में उसकी शादी रामकुमार के साथ हुई थी उसके तीन बच्चे प्रिंस, आयुष, एंजली हैं। पीड़िता का कहना है कि उसके पति अतिरिक्त दहेज की मांग कर मारपीट करते हैं, पीड़िता का कहना है कि वह पति की मांग पूरी करने के लिए दो लाख रुपए से अधिक मायके से लाकर दे चुकी है। इस कार्य में सास कुंती देवी, ससुर राम लखन ननद पूजा पति की तरफदारी करते हैं।

पीड़िता ने आगे बताया अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालीजनों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया तो वह अपने मायके चली आई। शनिवार को वह ससुराल अपने बच्चों के साथ गई थी जहां ससुराली जनों ने उसे धक्के मारकर तथा पति ने बाल पकड़ कर मारापीटा और बच्चों के साथ घर से निकाल दिया।

थाना प्रभारी समर बहादुर सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मामले की जांच शुरू की गई है।

This News is Updated by Amit Vyas
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।