पीपा क्षत्रिय समाज का धरना 20 को पीपा क्षत्रिय समाज का धरना 20 को Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
21

पीपा क्षत्रिय समाज का धरना 20 को

जोधपुर,पीपा क्षत्रिय समाज का धरना 20 को। श्रीपीपा क्षत्रिय समस्त न्याती सभा ट्रस्ट मसूरिया एवं समस्त न्याती ट्रस्ट, रातानाडा के संयुक्त तत्वावधान में चांदपोल स्थित मंदिर की जमीन पर भू माफिया के कब्जे के विरोध में 20 अगस्त को धरना देगा।
मसूरिया ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र चौहान एवं समस्त न्याती ट्रस्ट, रातानाडा के अध्यक्ष प्रकाश चावड़ा ने बताया कि बाबा रामदेव मंदिर विद्यासाला के पीछे चांदपोल में समाज की जमीन पर अतिक्रमण किया जा रहा रहा है। इस अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन को बार-बार अवगत कराने के बाद भी कोई उचित कार्यवाही नही की जा रही है। इसको लेकर ट्रस्ट द्वारा जिला कलेक्टर,निगम आयुक्त,पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन देने के बावजूद अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई। इसी के मद्देनजर कलेक्ट्रेट के बाहर श्रीपीपा क्षत्रिय समाज की तरफ से व्यापक धरना दिया जाएगा।

इसे भी पढ़िए- हरे चारे में छुपाकर ले जा रहा युवक 18.5 किलो डोडा-पोस्त के साथ गिरफ्तार

मसूरिया ट्रस्ट के सचिव नरेंद्र गोयल ने बताया कि इसे लेकर आज मसूरिया ट्रस्ट में समाज के प्रमुख व्यक्तियों की मीटिंग रखी जिसमे आशु लाल दहिया, भंवरलाल दहिया,मोगडा अध्यक्ष महेंद्र चौहान, महामंदिर अध्यक्ष पूसाराम चावड़ा,हस्तीमल चावड़ा,मंदिर संघर्ष समिति के संयोजक सुरेश पवार,ओमप्रकाश परिहार,जगदीश चंद्र चौहान,देवीलाल चौहान जगदीश पवार,बलविंदर सोलंकी,महेंद्र दहिया, राजाराम टाक,प्रभु प्रकाश सोलंकी, पुरुषोत्तम राखेचा,नरेंद्र गोयल,अजय सोलंकी,पीयूष बडगूजर,विष्णु सोलंकी,यश सोलंकी,महेश चौहान, आदि ने विचार रखे।

खबरें फटाफट की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here