सरकारी स्कूल के ताले तोड़कर सामान चुराया
ट्रांसफार्मर से केबल चोरी
जोधपुर,सरकारी स्कूल के ताले तोड़कर सामान चुराया। शहर के निकट बड़लिया झंवर की एक सरकारी स्कूल में चोरों ने सेंध लगाकर वहां से सामान आदि चोरी कर लिया। जबकि एक फैक्ट्री के ट्रांसफार्मर से ऑयल के साथ केबल चुरा ली गई। अज्ञता चोरों की अब तलाश की जा रही है।
इसे भी पढ़िए- मिठाई व्यवसायी के सूने मकान से 35 लाख के आभूषण व नगदी चोरी
झंवर पुलिस थाने में चैनाराम पुत्र सालूराम जाट की तरफ से केस दर्ज कराया गया। इसमें बताया कि अज्ञात चोरों द्वारा रात के समय में बड़लिया स्थित सरकारी स्कूल में कमरों का ताला तोडकऱ सामान चोरी कर लिया गया। बोरानाडा थाने में बालरवा मथानिया निवासी नेमाराम पुत्र राणाराम परिहार की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसकी एक फैक्ट्री एग्रो फूड में है। जहां से लगे ट्रांसफार्मर से अज्ञात चोर सामान चोरी कर ले गए।
यह भी पढ़ें-हरे चारे में छुपाकर ले जा रहा युवक 18.5 किलो डोडा-पोस्त के साथ गिरफ्तार
लपका पकड़ा
पर्यटन थाना पुलिस ने नई सडक़ पर एक लपके को शांति भंग के आरोप में पकड़ा। एएसआई चैनसिंह को सूचना मिली कि नई सडक़ पर एक युवक देशी विदेशी पर्यटकों को जबरन एक कपड़े की दुकान पर सस्ता माल दिलाने के चक्कर में उकसा रहा है और दुकान में आने के लिए मजबूर कर रहा है। इस पर पुलिस वहां पहुंची और लपकागिरी कर रहे नागौरी गेट निवासी सद्दाम को शांति भंग में गिरफ्तार कर लिया।
खबरें फटाफट की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















