28 गांवों के 37 हजार से अधिक लोगों को मिलेगी राहत, पाईप लाईन के लिए 30 करोड़ रुपए स्वीकृत
जयपुर, 14 अगस्त। राज्य सरकार ने जोधपुर की 6 ग्राम पंचायतों में सुचारू पेयजल उपलब्धता के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब गगाड़ी से ढाढणिया आगोलाई तक 49 किलोमीटर लम्बी राइजिंग मेन पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इसमें लगभग 30 करोड़ रुपए व्यय होंगे।
मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने क्षेत्रवासियों को निरंतर पेयजल के लिए वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इस कार्य से 28 गांवों की 37 हजार से अधिक जनसंख्या को पेयजल सुनिश्चित हो सकेगा। ग्राम पंचायतों में उदयसर, आगोलाई, ढाढणिया सासण, ढाढणिया भायला, टुगर, भाटेलाई पुरोहितान प्रमुख है।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















