जिला स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह श्री उम्मेद राजकीय स्टेडियम में होगा

0
11

जिला स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह उम्मेद राजकीय स्टेडियम में होगा जिला स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह उम्मेद राजकीय स्टेडियम में होगा Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

संभागीय आयुक्त करेंगे ध्वजारोहण

जोधपुर, 14 अगस्त/ 77वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिला स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह 2023 मंगलवार को श्री उम्मेद राजकीय स्टेडियम में आयोजित होगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संभागीय आयुक्त श्री बी.एल. मेहरा द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ होगा।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 9:05 बजे ध्वजारोहण के पश्चात् संभागीय आयुक्त श्री मेहरा द्वारा परेड का निरीक्षण किया जाएगा और मार्च पास्ट होगा।

कार्यक्रम की इसी श्रृंखला में महामहिम राज्यपाल का संदेश पठन और मुख्य अतिथि का उदबोधन होगा। साथ ही प्रशंसा पत्रों का वितरण,सामूहिक व्यायाम एवं रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

This News is Updated by Amit Vyas
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।