छुट्टा जानवरो ने लिया युवक की जान, युवक की घटना स्थल पर हुई मौत

0
16

रिपोर्ट – मनीष पाठक सुल्तानपुर 

धम्मौर.. थाना क्षेत्र धम्मौर के ग्राम पंचायत धरमैतेपुर चौराहे के पास अचानक ट्रक ने जानवर को बचाने के चक्कर में दो चक्का वाहन के युवक को बुरी तरह से कुचल दिया. एक युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई. लोगों द्वारा बताया जा ग्राम पंचायत टिकावर जिला अमेठी के सुरेश तिवारी पुत्र कंधू तिवारी (42) तथा दिनेश तिवारी गाड़ी नंबर DL7S AT 3374 से रात्रि लगभग 2:00 बजे अस्पताल से किसी मरीज को देखकर लौट रहे थे. अचानक जैसे ही धरमैतेपुर चौराहे के पास पहुंचे वहां पर जानवरों का जमावड़ा लगा हुआ था दूसरी तरफ से ट्रक आ गई, ट्रक के चपेट में आने से बताया जा रहा है कि सुरेश तिवारी की घटना स्थल पर मौत हो गई तथा दिनेश तिवारी बच गए हैं. सुबह जब ग्रामीणों द्वारा देखा गया तो तो सिर्फ स्प्लेंडर प्लस रोड के किनारे पड़ी दिखाई दी. ग्रामीणों का काफी जमावड़ा लगा रहा. कुछ लोगों ने जब फोन से संपर्क किया तो उनके द्वारा बताया कि घर वालों को जानकारी हो गई है. आए दिन बराबर छुट्टा जानवरों से बराबर लोगों की जाने जा रही हैं. प्रत्येक गांव में पशुओं को रहने की व्यवस्था बनाई जा रही है तो तो उनके रहने की व्यवस्था क्यों नहीं बनाई जा रही है आज दिन सिर्फ रोड पर ही पशु टहलते रहते हैं जिनकी वजह से बहुत लोगों की जिंदगी जंगली जानवरों के वजह से चली जा रही है.

This News is Updated by Amit Vyas
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।