भीलवाड़ा पुलिस ने 2 दिन में पकडे़ 336 बदमाश, मची खलबली: 627 जवानों की 155 टीमो की 254 जगह दबिश 

0
25

रिपोर्टर : अनिल टेलर

भीलवाड़ा/ जिले में पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ शनिवार रविवार को विशेष अभियान चलाकर 336 अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जिसके चलते बदमाशों में खौफ व खलबली मच गई।

विधानसभा चुनाव से पहले बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस पूरी तरह एक्टिव मोड में नजर आ रही है। ऐसे में पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया जा रहा है।

इसके तहत भीलवाड़ा पुलिस ने 627 पुलिसकर्मियों की 155 टीमों ने 254 जगहों पर दबिश देकर कुल 336 अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक आदर्श सिद्धू ने बताया कि 12 अगस्त, 13 अगस्त को अपराधियों के खिलाफ चलाये अभियान में एएसपी समेत सभी डिप्टी एसपी व थाना अधिकारियों की टीम ने अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई को अंजाम दिया इस दौरान जिले में 336 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। जिसमे 143 वारंटी / वांछित अपराधी, 17 हार्डकोर व ईनामी अपराधी शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस थाना गुलाबपुरा द्वारा 10-10 हजार रुपये के पांच ईनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है।

अभियान के तहत आबकारी अधिनियम के कुल 36 प्रकरण दर्ज किये जाकर 78 लीटर हथकढ शराब व 73 लीटर देशी शराब जब्त की गई। आर्म्स एक्ट के तहत 02 पिस्टल, 04 टोपीदार बन्दूक, एक नाल, दो तलवार व चाकू जप्त किये जाकर कुल 07 मामले दर्ज किये गए।

This News is Updated by Amit Vyas
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।