जैन एंक्लेव सोसाइटी में किया पौंधारोपण जैन एंक्लेव सोसाइटी में किया पौंधारोपण Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
15
plantation-done-in-jain-enclave-society

जैन एंक्लेव सोसाइटी में किया पौंधारोपण

  • विभिन्न प्रजाति के 300 पौंधे लगाए
  • 15 अगस्त को घर-घर तिरंगा लहराया जाएगा
  • स्वतंत्रता दिवस पर प्रातः मंदिर में ध्वजारोहण किया जाएगा

जोधपुर,शहर के पाल रोड स्थित जैन एंक्लेव सोसाइटी में रविवार को प्रातः यहां के निवासियों द्वारा पौधारोपण किया गया। जैन एंकलेब निवासी भंवरलाल बाहेती ने बताया कि अधिकमास के अवसर पर मोहल्ले वासियों ने मिलकर पौधे लगाए। सभी निवासियों ने मंदिर परिसर में एक साथ मिलकर जैन करीब 300 पौधे लगाने का संकल्प लिया। जिसमें आम,जामुन,अमरूद,आंवला,इमली, गुलमोहर इत्यादि के पौधों की अधिकता थी।

ये भी पढ़ें- टिकट चेकिंग मद से जोधपुर मंडल को 97 लाख रुपए की आय

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर जयंतीलाल पारख़,विकास चौरड़िया,परम दयाल नवाल,धनपत, मनीष जालानी,संजय अग्रवाल,संदीप बोहरा,भंवरलाल बाहेती,सुरेश रांका, प्रकाश जीरावाला,नारायण गुप्ता,गौरव मेहता,सौरभ नवाल आदि ने मिलकर पौधे लगाने में सहयोग प्रदान किया। सभी ने राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त पर घर-घर तिरंगा लहराने व हर घर के बाहर एक-एक पौधा लगाने का तथा मंगलवार को प्रातः 7:30 बजे मंदिर के प्रांगण में झंडा रोहण करने का निर्णय किया। यह कार्यक्रम मोहल्लेवासियों की उपस्थिति में किया जाएगा।

खबरें फटाफट की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here