
नूंह 13 अगस्त। हरियाणा के नूंह में फिर से बृजमंडल यात्रा निकालने की तैयारी की जा रही है। ये फैसला पलवल में हुई हिंदू महापंचायत में लिया गया है। महापंचायत में कहा गया कि इसी महीने 28 अगस्त को दोबारा से बृजमंडल यात्रा निकाली जाएगी। साथ ही मांग की गई कि हिंदू महापंचायत में कहा गया है कि नूंह हिंसा की जांच NIA से करवाई जाए। जो हिंसा में मारे गए उनको 1 करोड़ रुपए और सरकारी नौकरी दी जाए।
महापंचायत में कहा गया कि इसी महीने 28 अगस्त को दोबारा से बृजमंडल यात्रा निकाली जाएगी. हालांकि यात्रा की तारीख आगे पीछे भी हो सकती है। नूंह में पिछले महीने की आखिरी तारीख यानी 31 जुलाई को बृजमंडल यात्रा के दौरान भारी हिंसा हुई थी। इसमें 6 लोगों की मौत हो गई थी।
(पंचायत में रखी गई थी यह प्रमुख मांग है )
ये हैं हिंदू महापंचायत की मांगें
हिंदू महापंचायत में कहा गया है कि नूंह हिंसा की जांच NIA से करवाई जाए। जो हिंसा में मारे गए उनको 1 करोड़ रुपए और सरकारी नौकरी दी जाए। जो घायल हुए हैं उनके परिवार को 50 लाख दिया जाए। दंगे में जिसका नुकसान हुआ, उसका सर्वे करके उनको मुआवजा मिले। अवैध घुसपैठियों को प्रदेश से बाहर किया जाए, बांग्लदेशी और रोहिंग्या को बाहर भेजा जाए। नूंह जिले या आसपास के गांव के लोगों को आर्म्स लाइसेंस दिया जाए, इलाके में अर्धसैनिक बलों की तैनाती की जाएगी, मेवात में हेड क्वार्टर बनाया जाए। जिन्होंने दंगा किया है, उनकी पहचान हो. साथ ही उनके घर की कुर्की की जाए।
नूह हरियाणा से कमल कांत शर्मा की रिपोर्ट।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















